धौलपुर

धौलपुर: NH-11 पर भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, कार को अज्ञात वाहन ने मारी ज़बरदस्त टक्कर

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Aug 21, 2018
accident

धौलपुर।

नेशनल हाईवे 11 पर हुए एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार तीन युवक कार से धौलपुर से बाड़ी की ओर लौट रहे थे, तभी अचानक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार में बैठे तीन में से दो युवकों की मौत हो गई।

मृतकों की शिनाख्त राम भजन पुत्र कन्हैया लाल जाति गुर्जर निवासी इब्राहिमपुर और दूसरा बाड़ी निवासी पिंटल शर्मा के तौर पर हुई है। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक अन्य सवार रामदास कुशवाहा गंभीर रूप से घायल है।

Updated on:
21 Aug 2018 08:51 am
Published on:
21 Aug 2018 08:47 am