धौलपुर

खेत विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे और फरसा चले

कंचनपुर थाना क्षेत्र के बदरेठा गांव में खेत पर फसल बोने को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। लाठी, डंडों और फरसों के हमले में दोनों पक्षों की आधा दर्जन लोग घायल हो गए। अस्पताल में भर्ती पीडि़त पक्ष ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है। घटना में घायल एक पक्ष के तीन लोगों को पुलिस ने बाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया है। जिनमें एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2025, 6:33 PM IST
खेत विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे और फरसा चले Two sides clashed over a farm dispute, using sticks and axes.

महिलाएं और बुजुर्ग समेत आधा दर्जन लोग घायल- एक पक्ष पर फायरिंग का भी आरोप

- कंचनपुर क्षेत्र के गांव बदरेठा का मामला,

dholpur. कंचनपुर थाना क्षेत्र के बदरेठा गांव में खेत पर फसल बोने को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। लाठी, डंडों और फरसों के हमले में दोनों पक्षों की आधा दर्जन लोग घायल हो गए। अस्पताल में भर्ती पीडि़त पक्ष ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है। घटना में घायल एक पक्ष के तीन लोगों को पुलिस ने बाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया है। जिनमें एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बदरेठा गांव में अतरा कुशवाहा और भोगी कुशवाहा के परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उक्त विवाद में भोगी पक्ष और अतरा पक्ष के लोग जब खेत पर गेहूं की फसल बोने गए तो विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षो में एक-दूसरे से कहासुनी हुई बाद में लाठी डंडों और फरसों से एक दूसरे पर हमला किया गया। इस दौरान फायरिंग भी की गई। घटना में अतरा पक्ष के तीन लोग बाड़ी अस्पताल में भर्ती कराए गए है। जिनमें बुजुर्ग 70 वर्षीय अतरा के साथ उनकी पत्नी रामबेटी और भाई के बेटे की बहू सुनीता शामिल है।

थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बदरेठा गांव में जमीन विवाद में दो पक्षो के बीच झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचे दोनों पक्षों के बीच में झगड़े को शांत कराया है। मौके पर फायरिंग के कोई साक्ष्य नहीं मिले हंै फिर भी जांच की जा रही है। एक पक्ष के तीन घायलों को बाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां बुजुर्ग महिला रामबेटी की हालत गंभीर है। वहीं दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं। जिन्हें अनियंत्रित ले जाया गया है। एक पक्ष के पर्चा बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। अभी दूसरे पक्ष में कोई रिपोर्ट या जानकारी नहीं दी है। सुरक्षा को लेकर गांव में पुलिस जाप्ता भेजा गया है।

Updated on:
12 Nov 2025, 6:33 PM IST
Published on: