धौलपुर

सडक़ हादसे में दो युवकों की मौत, शोक में कस्बे का बाजार रहा बंद

बसेड़ी कस्बा निवासी दो युवकों की मंगलवार रात पड़ोसी आगरा जिले के खेरागढ़ इलाके में सडक़ हादसे में मौत हो गई।

2 min read
Aug 24, 2022
सडक़ हादसे में दो युवकों की मौत, शोक में कस्बे का बाजार रहा बंद

धौलपुर. बसेड़ी कस्बा निवासी दो युवकों की मंगलवार रात पड़ोसी आगरा जिले के खेरागढ़ इलाके में सडक़ हादसे में मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। दोनों युवक आगरा से बसेड़ी लौट रहे थे। बुधवार सुबह हादसे की जानकारी कस्बे में लोगों को मिली तो शोक की लहर छा गई। दुकानदारों ने स्वैच्छिक संवेदना व्यक्त करते हुए अपने प्रतिष्ठान एवं शैक्षणिक संस्थान बंद रखे।

थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा दिनेश परमार हाल निवासी बाइपास पानी की टंकी ने तहरीर दी है। इसमें बताया कि हिमांशु (२४) पुत्र जसवंत सिंह ठाकुर व उपेंद्र उर्फ भोलू पुत्र तारा सिंह निवासी टीचर कॉलोनी बसेड़ी तथा लोकेंद्र पुत्र राजकुमार ठाकुर निवासी पूरा पाटौर एवं सोनू निवासी पानी की टंकी बाइपास बसेड़ी जीप से आगरा से बसेड़ी लौट रहे थे। यहां बकालपुर थाना खेरागढ़ के समीप सडक़ दुर्घटना हो गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर घायल हिमांशु व उपेन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य को इलाज के लिए आगरा ले गए। घटना की सूचना सुबह लोगों को मिलने पर शोक की लहर छा गई। लोगों का मृतकों के घर पहुंचना शुरू हो गया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि शंकर सिंह, बाड़ी प्रधान अजय सिंह परमार, पूर्व प्रधान लाखन सिंह, विकास अधिकारी सतीश बैरवा समेत बड़ी संख्या में लोग संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।

मृतकों में एक कॉलेज संचालक, दूसरा ठेकेदार का पुत्र

मृतकों में एक उपेन्द्र उर्फ भोलू जेएलएन कॉलेज के संचालक थे। वहीं, मृतक हिमांशु परमार के पिता जसवंत सिंह परमार ठेकेदार करीब 20 साल से राजकीय संवेदक के तौर पर कार्य कर रहे हैं। हिमांशु भी ठेकेदारी का कार्य करता था। दोनों का युवाओं से अपने व्यवहार की वजह से खासा संपर्क था। जिससे हादसे की खबर जिसे भी मिली वह स्तंभ रह गया।

बाजार और शिक्षक संस्थान रहे बंद

घटना से बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। कस्बे के शिक्षण संस्थान के बड़ी संख्या में प्रतिनिधि जेएलएन कॉलेज के संचालक के घर पहुंचे और संवेदना व्यक्त की। वहीं, निजी निजी शिक्षण संस्थान और बाजार बंद रहा। हादसे को लेकर हर तरफ चर्चा थी।

Published on:
24 Aug 2022 08:02 pm
Also Read
View All