
Dholpur news
धौलपुर.मुख्य डाकघर में आने वाले उपभोक्ताओं का गर्मी से हाल बेहाल है। तापमान 45 डिग्री को छूने बेकरार है, लेकिन अभी तक प्रबंधन ने उपभोक्ताओं को गर्मी से राहत दिलाने की कोई व्यवस्था नहीं की है, केवल पंखा ही लोगों का सहारा बना हुआ है। वह भी ऐसी जगह में जहां प्रतिदिन 400 से 500 लोग किसी न किसी काम से आते हैं, जिन्हें अपने कार्य कराने में अधिक समय भी लगता है।
प्रधान डाकघर सहित अधीक्षक कार्यालय कई शाखाओं में बंटा है, लेकिन प्रधान डाकघर में जहां लोग अधार कार्ड, आईटीबीपी इंडिया स्पीड पोस्ट, पीएलआई, डाक संबंधित कार्य, इंडिया पोस्ट बैंक सहित अन्य कार्य किए जाते हैं, जिसके तीन काउंटर भी बने हैं, जबकि आधार कार्ड बनाने के लिए दो काउंटर अलग से हैं, जहां प्रतिदिन 400 से 500 लोग अपने अलग-अलग कार्यों को लेकर आते हैं, लेकिन भीषण गर्मी और उचित डाकघर प्रबंधन की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण डाकघर आने वाले उपभोक्ता पसीना-पसीना हो रहे हैं।
मई माह आधा बीतने को लेकिन अभी तक डाकघर में गर्मी से निजात पाने की कोई व्यवस्था (कूलर या अन्य संसाधन) की व्यवस्था नहीं की गई है। यहां आने वाले उपभोक्ताओं का केवल पंखा ही सहारा बना हुआ है, ऊपर से रही सही कसर वह छोटा सा कमरा कर रहा है जहां अपना काम कराने आए दर्जनों लोगों की भीड़ लगी रहती है।
गत दिनों महिला की तबियत बिगड़ी
मई माह आधा गुजरने को है और तापमान ४५ डिग्री तक पहुंच गया है, लेकिन अभी तक डाकघर प्रबंधन ने उपभोक्ताओं को गर्मी से राहत दिलाने कूलर लगाने की अनुमति नहीं दी है। देखा जाए तो हर वर्ष प्रबंधन कूलरों की व्यवस्था करता है, चाहे सीमित क्यों न हो, लेकिन अभी तक ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला है। लोगों ने बताया कि गत दिनों गर्मी के कारण एक महिला की तबियत तक खराब हो गई थी।
उपभोक्ताओं ने बताया अपना दर्द
पोस्ट ऑफिस आए उपभोक्ता दिनेश और रामवती ने बताया कि वह आधार कार्ड के कार्य से यहां आए हैं, लेकिन यहां भीड़ बहुत होने और गर्मी से राहत दिलाने कोई व्यवस्था तक नहीं है। लोगों की भीड़ के कारण उमस और गर्मी से हाल बेहाल हो रहा है, यहां अंदर तक रुकने में परेशानी होती है। रामवती के ने कहा कि हमारे साथ तो बच्चे भी हैं जिन्हें बार-बार बाहर ले जाना पड़ रहा है। डाकघर प्रबंधन को ऐसी गर्मी में लोगों का ध्यान रखना चाहिए।
कर्मचारी भी हो रहे गर्मी से परेशान
देखा जाए तो पोस्ट ऑफिस में उपभोक्ता ही गर्मी से परेशान नहीं हो रहे, बल्कि अधिकारी और कर्मचारी भी भीषण गर्मी की मार सह रहे हैं। विभाग ने गर्मी से राहत दिलाने को अपने कर्मचारियों तक के लिए कूलर की व्यवस्था नहीं कर रखी है। यहां भी कर्मचारियों का पंखे ही सहारा बने हुए हैं। जिससे इस भीषण गर्मी और भारी भीड़ में उमस और गर्मी से कर्मचारियों का भी हाल बेहाल है। हां कुछ अधिकारियों के केबिनों में जरूर कूलर क्या एयर कंडीशन की व्यवस्था कर रखी है।
जनता परेशान, अधिकारियों के केबिनों में लगे एसी
मुख्य डाकघर में प्रबंधन का दोहरा रवैया भी देखने को मिल रहा है। देखा जाए तो पोस्ट ऑफिर विभाग के ऑफिस और अधिकारियों के केबिनों में एयर कंडीशन लगने के नियम भी सख्त है। विभाग में एसी का प्रयोग सीनियर सुपरिडेंट लेवल के अधिकारी ही कर सकते हैं। बताया जाता है कि मुख्य डाकघर के सुपरिडेंट तक को अपने केबिन में एसी लगाने की परमिशन नहीं है, लेकिन शहर के मुख्य डाकघर में ऐसा नहीं है। यहां नियमों को ताक पर रख सुपरिडेंट और निरीक्षक डाकघर परिवार तक के केबिन में साहब को गर्मी से राहत दिलाने एसी लगा हुआ है, जो कि यह एयर कंडीशन ट्रेनिंग सेंटरों की हैं। लेकिन कर्मचारियों सहित आम उपभोक्ताओं के लिए कूलरों तक की व्यवस्था प्रबंधन सहित डाकघर विभाग नहीं कर सका है। जिस कारण भीषण गर्मी में डाकघर आने वाले उपभोक्ताओं का हाल बेहाल बना हुआ है।
गर्मी में उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए ६ से ७ कूलर किराए पर लेकर लगाने की परमिशन विभाग ने दी है। जिससे डाकघर आने वाले उपभोक्ताओं सहित कर्मियों को गर्मी से राहत मिल सके।
- विष्णु सोनी, निरीक्षक डाकघर
Published on:
13 May 2026 06:41 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
