धौलपुर

Dholpur: बिना परमिट और सुरक्षा नियमों को ठेंगा दिखा दौड़ रही वैन

शहर के सबसे व्यस्त गुलाब बाग चौराहे से दिनभर धौलपुर और एमपी के पड़ोसी शहर मुरैना तक मोडिफाइड वैन दौड़ रही हैं। शहर में गुलाब बाग चौराहे से यह डग्गेमार वैन दिनभर धौलपुर-मुरैना के बीच दौड़ती दिख जाएंगी। ये वैन धौलपुर से मध्यप्रदेश के पड़ोसी शहर मुरैना के लिए सवारियां भरती हैं। वैन संचालक इनमें तय संख्या से अधिक सवारी बैठाकर ले जाते हैं। यहां चौराहे पर ट्रेफिक प्वाइंट के पीछे की तरफ ये डग्गेमार वैन खड़ी रहती हैं। एक वैन भरने के बाद दूसरी आकर खड़ी हो जाती है। एक वैन में करीब 12 से 15 सवारी होती हैं। ऐसे में कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2026, 6:35 PM IST
Dholpur news
शहर के गुलाब बाग चोराहे से संचालित डग्गेमार वेन

धौलपुर. शहर के सबसे व्यस्त गुलाब बाग चौराहे से दिनभर धौलपुर और एमपी के पड़ोसी शहर मुरैना तक मोडिफाइड वैन दौड़ रही हैं। यह वैन चौराहे से सुबह से देर शाम तक दोनों शहरों के बीच चक्कर लगाती हैं। इसमें सवारियों बैठाने की कोई सीमा नहीं है, वैन चालक सवारियों को एडजस्ट कर बैठाता है और फिर बिना सुरक्षा और परमिट के यह गाडिय़ां राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 (दिल्ली-मुंबई) पर हवा से बातें करती हैं।

विशेष बात ये है कि बिना परमिट और नियमों को ठेंका दिखाते दौड़ रही यह वैन खुलेआम शहर में गुलाब बाग चौराहें समेत अन्य स्थानों पर फर्राटा दौड़ मार रही हैं। विशेष बात ये है कि जिस गुलाब बाग चौराहे पर यह खड़ी होती हैं, वहां सामने ही ट्रेफिक प्वाइंट का कार्यालय है। उधर, परिवहन विभाग भी इन वैनों को नजरअंदाज किए हुए हैं। अगर किसी दिन हादसा होता है तो फिर जिम्मेदारी किसकी होगी। कुछ दिनों पहले मनियां में इसी तरह की एक वैन पोखर में जा गिरी थी, जिसमें महिला समेत बच्चों की मृत्यु हो गई थी।

दिनभर दौड़ती हैं डग्गेमार वैन

शहर में गुलाब बाग चौराहे से यह डग्गेमार वैन दिनभर धौलपुर-मुरैना के बीच दौड़ती दिख जाएंगी। ये वैन धौलपुर से मध्यप्रदेश के पड़ोसी शहर मुरैना के लिए सवारियां भरती हैं। वैन संचालक इनमें तय संख्या से अधिक सवारी बैठाकर ले जाते हैं। यहां चौराहे पर ट्रेफिक प्वाइंट के पीछे की तरफ ये डग्गेमार वैन खड़ी रहती हैं। एक वैन भरने के बाद दूसरी आकर खड़ी हो जाती है। एक वैन में करीब 12 से 15 सवारी होती हैं। चालक भी बिना सीट बेल्ट के बैठा दिख जाएगा।

निजी बसों के आगे-आगे दौड़...

यह वैन केन्द्रीय बस स्टैंड से एफओबी के पास से संचालित होने वाली निजी बसों के आगे आगे सवारी लेते हुए दौड़ती हैं। बस स्टैंड के पास से जैसी ही निजी बस मुरैना जाने के लिए चौराहे पर पहुंचती है तो यह वैन फिर आगे खिसक जाती है। अगर सवारी कम है तो फिर वाटरवक्र्स चौराहे पर रोक कर फिर से सवारी भर कर दौड़ती है। यह वैन सीएनजी से संचालित हैं और सभी ने मोडिफाइड करा रखा है। वहीं इसके अलावा आगरा रोड पर भी डग्गेमार वाहन छमता से अधिक सवारी भर कर हाइवे पर दौड़ लगाते देखे जा सकते हैं।

Updated on:
17 Nov 2026, 6:35 PM IST
Published on: