धौलपुर

उदयपुर के बाद अब धौलपुर में युवक को नग्न कर पीटा, वीडियो वायरल

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Jul 07, 2018
Youth Naked and Beaten in Dholpur
उदयपुर के बाद अब धौलपुर में युवक को नग्न कर पीटा, वीडियो वायरल

धौलपुर। उदयपुर में एक युवक और युवती को नग्न कर पीटने और सड़क पर दौड़ाने का वीडियो वायरल होने के बाद अब धौलपुर से इस तरह का एक वीडियो वायरल हुआ है।

धौलपुर में कई युवकों के पाय यह वीडियो पहुंचा और इसे अब पुलिस को भी भेजा गया है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक को नग्न कर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। उसके बाल भी काट दिए गए हैं और उसके कपड़े भी फाड़े जा रहे हैं।

वीडियो में दिख रहा युवक सैपउ थाना इलाके में स्थित तसीमों गांव का बताया जा रहा है। पुलिस को इसकी सूचना मिली है, हांलाकि अभी तक किसी ने भी इस मामले में सैपउ थाना पुलिस से संपर्क नहीं किया है।

युवक को पीट रहे लोग जो बातचीत कर रहे हैं उस हिसाब से विडियो प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। इससे पहले उदयपुर जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया था।

चीरवा के सेर गांव मे देखने को मिला जहां पर एक प्रेमी जोड़े को निर्वस्त्र कर पीटा गया और फिर दोनों को रस्सी से बांधकर गांव मे घुमाया गया। जुल्म ढाने वाले लोगों का मन इस बात से भी नही भरा और उन्होंने इसके वीडियो बनकार सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

बात मीडिया तक पहुंची तो पुलिस हरकत मे आई और एसपी ने तत्काल सुखेर थानाधिकारी को गांव मे भेज जांचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक की तलाश की जा रही है। थानाधिकारी मोतीराम ने बताया कि चीरवा के पास सरे खुर्द गांव निवासी दुर्गागमेती का विवाह गांव के ही तारूगमेती से हुआ था जिससे 5 साल पहले जाति पंचायती का फैसला कर दुर्गा ने छुटकारा ले लिया। इसके बाद दुर्गा ने झाड़ोल क्षेत्र के रहने वाले मांगीलाल से नाता कर लिया लेकिन वहां पर भी वह नही रही और छोड़ दिया।

गुरूवार को दुर्गा गांव के ही रामलाल गमेती के घर चली गई इस बात का पता जब उसके पहले वाले पति तारू को लगी तो वह अपने काका लालू और भाई हरीश के साथ पहुृंचा और दुर्गा और रामलाल के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी। इन दोनों को निर्वस्त्र कर गांव मे घुमाया गया। इस घटना का लोग तमाशा देखते रहे कुछ ने मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल कर दिए। जानकारी मे आने के बाद लालू और हरीश काे अरेस्ट कर लिया है जबकि पीडिता के पूर्व पति तारू की तलाश की जा रही है।

Published on:
07 Jul 2018 10:30 am