धौलपुर

चंबल में बढ़ रहा जलस्तर, सैन्य अधिकारियों ने लिया जायजा

राजस्थान और मध्यप्रदेश सीमा पर बह रही चंबल नदी में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को जलस्तर कुछ और बढक़र 126.50 मीटर तक पहुंच गया।

less than 1 minute read

धौलपुर. राजस्थान और मध्यप्रदेश सीमा पर बह रही चंबल नदी में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को जलस्तर कुछ और बढक़र 126.50 मीटर तक पहुंच गया। जबकि चेतावनी स्तर 129.79 है। प्रदेश के हाड़ौती और मध्यप्रदेश में हो रही भारी बरसात के चलते चंबल समेत अन्य सहायक नदियों में जल स्तर में वृद्धि हुई है।

उधर, शनिवार को भरतपुर से पहुंचे सैन्य अधिकारियों ने जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी के साथ स्थिति का जायजा लिया। सैन्य अधिकारियों ने चंबल किनारे बसे गांवों की सूची ली और साथ ही धौलपुर जिले से गुजर रही चंबल की स्थिति के बारे में भी जानकारी एकत्र की। सैन्य अधिकारियों ने संबंधित ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। साथ ही कार्मिकों को स्थिति पर नजर रखने के लिए भी कहा। अधिकारियों ने 2022-23 में चंबल में आई बाढ़ के समय जो गांव प्रभावित हुए उनकी वर्तमान स्थिति की समीक्षा। साथ ही एसडीआरएफ समेत अन्य एजेंसियों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

Published on:
06 Jul 2025 06:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर