13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भक्ति और हर्षोल्लास के साथ निकली आदिनाथ की शोभायात्रा

जन्म कल्याणक महामहोत्सव का आयोजन धौलपुर.सकल जैन समाज ने प्रथम तीर्थंकर जगत पूज्य आदिनाथ प्रभु का जन्म कल्याणक महा महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ मनाया। इस महा महोत्सव में आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मूलनायक आदिनाथ प्रभु का स्वर्ण कलशों से प्रथम अभिषेक और श्रीजी की शांतिधारा सहित 1008 भक्तामर विधान का आयोजन किया गया। […]

2 min read
Google source verification
भक्ति और हर्षोल्लास के साथ निकली आदिनाथ की शोभायात्रा Adinath's procession started with devotion and joy

जन्म कल्याणक महामहोत्सव का आयोजन

धौलपुर.सकल जैन समाज ने प्रथम तीर्थंकर जगत पूज्य आदिनाथ प्रभु का जन्म कल्याणक महा महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ मनाया। इस महा महोत्सव में आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मूलनायक आदिनाथ प्रभु का स्वर्ण कलशों से प्रथम अभिषेक और श्रीजी की शांतिधारा सहित 1008 भक्तामर विधान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शोभायात्रा जैन मंदिर से प्रारंभ होकर बजाज खाना, लाल बाजार, सेठ की कोठी, हलवाई खाना, मोदी का तिराहा, तलैया, राधा बिहारी रोड, पैलेस के सामने, चूड़ी मार्केट, सब्जी मंडी मार्ग होते हुए मंदिर पहुंची। पालकी में विराजमान भगवान आदिनाथ के दर्शन कर शोभा यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने आरती कर पूजा अर्चना की। बैण्ड बाजे सुमधुर भजनों की धुनों पर युवा नृत्य करते हुए नजर आए। जैन समाज के अध्यक्ष धनेश जैन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन और नगर परिषद प्रशासन स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

मंदिर में धर्म सभा, सामूहिक आरती और संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मन्दिर में विशेष सजावट की गई। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी पूर्व विधायक रविंद्र सिंह बोहरा, प्रमुख विनय जैन, प्रमुख समाजसेवी नेतराम जैन, सतीश चंद्र जैन, गिरीश चंद्र, डॉक्टर सुरेंद्र जैन, समाज के महामंत्री अमित जैन, उपाध्यक्ष प्रवास जैन, सह मंत्री कृष्ण मोहन जैन, धर्मशाला के अध्यक्ष पवन जैन, महामंत्री राजू जैन मनियां, प्रमुख डालचंद जैन, राम भरोसी लाल जैन, मेवाराम जैन, रूपेश कुमार जैन, अजय कुमार जैन, गिरीश कुमार जैन, प्रदीप कुमार जैन, अनिल कुमार जैन, दिलीप कुमार जैन, डॉक्टर सुरेंद्र कुमार जैन, सुनील कुमार जैन, स्टेशन मास्टर नरेश कुमार जैन, आशीर्वाद, राजकुमार जैन, जगदीश प्रसाद जैन, सुबोध जैन, अमित कुमार जैन, कमल किशोर जैन, पवन कुमार जैन, राहुल जैन, बजाज, राहुल जैन एडवोकेट, रवि कुमार, सुभाष चंद्र जैन, बनवारी लाल जैन ध्वजवाहक, दिनेश कुमार जैन सहित बड़ी संख्या में समाज जन मौजूद रहे।