धौलपुर

Dholpur News: पति को सब्जी खरीदना याद नहीं रहा तो महिला ने उठाया खौफनाक कदम, डीजल छिड़क लगाई आग

Dholpur News: विवाहिता ने पति से अनबन होने के चलते खुद पर डीजल डालकर खुदखुशी कर ली है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Apr 2025, 11:39 AM IST
women

सैंपऊ। थाना क्षेत्र के गांव कैंथरी में रविवार देर रात एक विवाहिता ने पति से अनबन होने के चलते खुद पर डीजल डालकर खुदखुशी कर ली है। घटना से परिवार में हडक़ंम मच गया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

मौके पर सैंपऊ पुलिस ने महिला के पर्चा बयान लिए। विवाहिता की बाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के तीन बच्चे हैं। जानकारी के मुताबिक करीब 23 वर्षीय महिला लक्ष्मी की अपने पति रघुवीर से अनबन चल रही थी। गृह क्लेश के चलते उसके सास-ससुर ने भी भोजन नहीं किया।

जब उसका पति टेंपो चलाकर वापस घर लौटा तो घर पर ग्रह क्लेश को देख कहासुनी हो गई। जिससे आहत होकर विवाहिता ने कमरे के अंदर डीजल डालकर अचानक आग लगा ली। थाना अधिकारी वीरेंद्र मीणा ने बताया कि सूचना मिलने पर जिला अस्पताल में पुलिस की ओर से महिला के बयान कराए हैं।

महिला के पति रघुवीर सिंह ने बताया- मैं ऑटो चलाता हूं। मेरी पत्नी लक्ष्मी ने बाजार से सब्जी मंगाई थी, लेकिन मुझे सब्जी खरीदना याद नहीं रहा। महिला ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि घर की अनबन के चलते ही उसने डीजल छिड़क कर आग लगा ली। सोमवार सुबह से ही दोनों पक्षों के लोग पुलिस थाने पर एकजुट होकर वार्ता करते रहे। लेकिन शाम तक उन्होंने किसी भी प्रकार की पुलिस में तहरीर नहीं दी।

Updated on:
15 Apr 2025, 11:39 AM IST
Published on: