धौलपुर

सर्दी भी नहीं डिगा पा रही श्रद्धा

हाड़ कंपाने वाली सर्दी के बीच राज राजेश्वरी मंदिर में मंगला आरती में जुट रहे श्रद्धालु
less than 1 minute read
Dec 20, 2018
dholpur news dholpur
सर्दी भी नहीं डिगा पा रही श्रद्धा

सर्दी भी नहीं डिगा पा रही श्रद्धा
-हाड़ कंपाने वाली सर्दी के बीच राज राजेश्वरी मंदिर में मंगला आरती में जुट रहे श्रद्धालु
बाड़ी. हाड़ कंपाने वाली सर्दी के बीच नगर के मंदिरों में अलसुबह मंगला आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है। उपखंड मुख्यालय स्थित राज राजेश्वरी कैला माता मंदिर पर प्रतिदिन मंगला आरती का आयोजन किया जा रहा है। अलसुबह होने वाली इस आरती में शहर की सैंकड़ों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। जिनमें काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं।
पट खुलने का रहता इंतजार
मंगला आरती के दौरान मातारानी के दरबार खोलने से पूर्व भजन भी आयोजित होते हैं। माता के भक्ति गीतों के साथ माता की आरती गाते हुए श्रद्धालु माता रानी के पट खुलते उनके दर्शन करते हैं और मनौती मांगते हैं। शहर में प्रतिदिन होने वाले इस आयोजन में कुछ श्रद्धालुओं द्वारा मंगला आरती के बाद प्रसादी का भी वितरण किया जाता है।
भक्ति भी सैर भी
अलसुबह 5 से 6 के बीच होने वाले इस मंगलाचरण के लिए पहुंचने वाली महिलाओं ने बताया कि मातारानी के दर्शन के साथ भक्तिमय माहौल का आनंद तो मिलता ही है साथ में अलसुबह जागने से सुबह की सैर भी हो जाती है। ऐसे में वे प्रतिदिन सुबह 5 बजे अपने घरों से निकलती हैं और शहर का भ्रमण करते हुए मातारानी के दरबार पहुंचती हैं। जहां पट खुलने से पूर्व भजन भी आयोजित किए जाते हैं। इसके बाद आरती होती है। मंदिर के पुजारी राजकुमार शर्मा विधि विधान से इस आयोजन को पिछले काफ ी समय से कर रहे हैं। जिसमें प्रसादी और अन्य व्यवस्थाओं में मंदिर के कुछ श्रद्धालु सहयोग करते हैं।

Published on:
20 Dec 2018 07:16 pm