धौलपुर

बढ़ती गर्मी के साथ गड़बड़ाया बिजली तंत्र, रात्रि में बिजली गुल होने से उपभोक्ता परेशान

धौलपुर. 44 डिग्री सेल्सियस तापमान और हीटवेव के बीच बार-बार बिजली गुल होने से आमजन त्रस्त हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में तकनीकी खराबी और मेंटेनेंस के नाम पर घंटों बिजली कटौती की जा रही है। चिलचिलाती धूप और रात में बिजली कटौती से लोग जागने को मजबूर हैं। शहर के कई क्षेत्रों में पिछले चार दिनों से तो हालात ज्यादा ही खराब हैं। जहां बार-बार लाइट के आने-जाने से लोगों का बुरा हाल है। रात्रि में कंट्रोल रूम में नहीं उठता फोन पिछले कुछ दिनों से बत्ती गुल होने से लोग परेशान हैं। बजरिया क्षेत्र में रहने वाले रामनिवास, शुभम और संतर रोड पर रहने वाले विवेक मुद्गल ने बताया कि तीन-चार दिनों से लाइट दोपहर के साथ प्रतिदिन रात्रि को भी जा रही है। लाइट जाने पर जब कंट्रोल रूम फोन लगाते हैं तो फोन नहीं लगता और जब लगता है तो अपनी समस्या बातने के बाद भी समस्या का समाधान समय पर नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां हजारों रुपए हमें बिल के रूप में भरने पड़ रहे हैं, मगर उस हिसाब से सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं।

3 min read

- सोलह दिनों में विद्युत खपत बढ़ी 10 लाख यूनिट प्रतिदिन

धौलपुर. 44 डिग्री सेल्सियस तापमान और हीटवेव के बीच बार-बार बिजली गुल होने से आमजन त्रस्त हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में तकनीकी खराबी और मेंटेनेंस के नाम पर घंटों बिजली कटौती की जा रही है। चिलचिलाती धूप और रात में बिजली कटौती से लोग जागने को मजबूर हैं। शहर के कई क्षेत्रों में पिछले चार दिनों से तो हालात ज्यादा ही खराब हैं। जहां बार-बार लाइट के आने-जाने से लोगों का बुरा हाल है।

रात्रि में कंट्रोल रूम में नहीं उठता फोन

पिछले कुछ दिनों से बत्ती गुल होने से लोग परेशान हैं। बजरिया क्षेत्र में रहने वाले रामनिवास, शुभम और संतर रोड पर रहने वाले विवेक मुद्गल ने बताया कि तीन-चार दिनों से लाइट दोपहर के साथ प्रतिदिन रात्रि को भी जा रही है। लाइट जाने पर जब कंट्रोल रूम फोन लगाते हैं तो फोन नहीं लगता और जब लगता है तो अपनी समस्या बातने के बाद भी समस्या का समाधान समय पर नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां हजारों रुपए हमें बिल के रूप में भरने पड़ रहे हैं, मगर उस हिसाब से सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं।

बिजली तंत्र को अपग्रेड करने की जरूरत

देखा जाए तो धौलपुर शहर का बिजली तंत्र सालों पुराना है। जहां जर्जर पुरानी विद्युत लाइनें, कम भार वाले ट्रांसफार्मर गर्मी के बढ़ते लोड को उठाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। ऊपर से बिजली छीजत और अतिरिक्त बढ़ता लोड समस्या को और विकराल बना रहा है। हालात यह हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में मार्च माह में जहां विद्युत खपत 30 लाख यूनिट प्रतिदिन थी जो अब 10 लाख यूनिट बढकऱ 40 लाख पर पहुंच गई है। शहरी क्षेत्र के हालात भी समान हैं, लेकिन यहां महज 16 दिनों के अंदर ही 10 लाख यूनिट की खपत बढकऱ प्रतिदिन 40 लाख यूनिट तक पहुंच चुकी है।

विभाग की कार्रवाई सीमित क्षेत्रों तक

धौलपुर जिला विद्युत छीजत के मामले में राज्य भर में मशहूर है। मौजूदा समय में छीजत प्रतिशत में गिरावट जरूर आई है और अब यह 22.44 प्रतिशत तक आ गई है, लेकिन अभी भी शहर की जनसंख्या के हिसाब से यह आंकड़ा ज्यादा है। डिस्कॉम छीजत को रोकने कार्रवाई जरूर करता है, लेकिन यह कार्रवाई केवल सीमित क्षेत्रों तक ही रहती है। लेकिन जिन क्षेत्रों में छीजत ज्यादा होती हैं वहां जाने से विभाग के अधिकारी अभी भी कतराते हैं। इनमें गुर्जर कॉलोनी, भोगीराम कॉलोनी, झोर वाली माता मंदिर के पास, मदीना कॉलोनी, जेल फाटक, गडरपुरा, गंगाबाई की बगीची के आसपास, सागरपाडा, पुराना शहर सहित अन्य क्षेत्र भी शामिल हैं।

220 केवी सब स्टेशन में भी आया फाल्ट

फॉल्ट और ट्रिपिंग की समस्या कोई नई नहीं है। अपिुत हर साल इससे डिस्कॉम सहित नागरिकों को दो चार होना होता है, लेकिन विभाग के आला अधिकारी राजस्व वसूली में जितना ध्यान देते हैं उतना ध्यान इन समस्याओं को दुरुस्त करने में नहीं। यही कारण है कि यह समस्याएं यथावत चली आ रही हैं। जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। अभी हाल ही में बाड़ी रोड स्थित 220 केवी सब ग्रिड स्टेशन में लाइन में फॉल्ट के कारण आग भी लग गई थी। आग ने विद्युत स्टेशन में खड़े झाडिय़ों से विकराल रूप ले लिया। सब स्टेशन में आग के कारण सारे शहर की लाइट लगभग एक घंटे से ज्यादा वक्त तक गुल रही। तो वहीं सब स्टेशन से संबंधित क्षेत्रों की लाइट तो और देर तक नदारद रही।

फॉल्ट और ट्रिपिंग की समस्या को दूर करने के लिए सुबह और रात्रि दोनों वक्त विभाग ने चार टीमें लगा रखी हैं। भीषण गर्मी के कारण लोड बढऩे से समस्या सामने आ रही है, जिसे दुरुस्त करने में थोड़ा समय लग जाता है। हालांकि विभाग पूर्ण कोशिश कर रहा है कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो पाए।

-विवेक शर्मा, एसई जयपुर डिस्कॉम धौलपुर डिवीजन

Published on:
29 Apr 2026 06:41 pm
Also Read
View All