धौलपुर

भाजपा कार्यालय में भिड़े कार्यकर्ता, जिलाध्यक्ष बोले- ऑल इज बैल

बाड़ी रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर कुछ कार्यकर्ताओं में झगड़ हो गई और आपस में भिड़ गए। हंगामा देख मौके पर मौजूद अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने बीच-बचाव कराया। बाद में दोनों पक्षों को बुलाकर जिलाध्यक्ष को हिदायत देते हुए समझाइश कराई।

2 min read

- हंगामा के बाद जिलाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को समझा कर मामला कराया शांत

- समरसता दिवस पर पार्टी कार्यालय चल रहा था कार्यक्रम

धौलपुर. बाड़ी रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर कुछ कार्यकर्ताओं में झगड़ हो गई और आपस में भिड़ गए। हंगामा देख मौके पर मौजूद अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने बीच-बचाव कराया। बाद में दोनों पक्षों को बुलाकर जिलाध्यक्ष को हिदायत देते हुए समझाइश कराई। सूत्रों के अनुसार दोनों ही पक्ष जिले के एक उपखंड क्षेत्र के हैं। सूत्रों के अनुसार झगड़े की वजह भी नई जिला कार्यकारिणी को लेकर चल रहे मंथन और पद को लेकर होना बताया जा रहा है। हालांकि, जिलाध्यक्ष ने कहा कि झगड़े की बात गलत है। कार्यकर्ता बात कर रहे थे, विवाद जैसी कोई स्थिति नहीं है।

जानकारी के अनुसार पार्टी कार्यालय पर शनिवार को डॉ.अम्बेडकर के समरसता दिवस को लेकर बैठक बुलाई थी। बताया जा रहा है कि बैंठक समाप्त होने के बाद कुछ कार्यकर्ताओं में बहस हो गई और देखते-देखते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। सूत्रों के अनुसार दोनों में जमकर बहस हुई और धक्का-मुक्की तक हो गई। विवाद बढऩे पर वरिष्ठ पदाधिकारियों ने समझाइश की और दोनों को अलग ले गए। जिलाध्यक्ष ने दोनों पक्ष को बुलाया और अनुशासन का पाठ पढ़ाया। साथ ही सख्त हिदायत भी दी। सूत्रों के अनुसार बाद में दोनों पक्षों को गले मिलवा कर मामला शांत करवाया।

कार्यकारिणी की होनी है घोषणा

बता दें कि भाजपा जिलाध्यक्ष राजावत की नियुक्ति करीब चार माह पहले हुई थी। लेकिन कार्यकारिणी अभी तक नहीं बन पाई है। सूत्रों के अनुसार कार्यकारिणी की जल्द घोषणा होनी है और इसको लेकर वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी जयपुर से लेकर दिल्ली तक दौड़ लगा रहे हैं।

- भाजपा पार्टी का बड़ा परिवार है। झगड़े जैसे किसी तरह की बात नहीं है। दोनों पक्ष आपस में ही बात कर रहे थे बस और कुछ नहीं। सभी अनुशासित सिपाही है।

- राजवीर सिंह राजावत, जिलाध्यक्ष भाजपा

Published on:
07 Dec 2025 06:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर