डाइट फिटनेस

इन 5 शाकाहारी चीजों को खाने से लोहे जैसी मजबूत बनेंगी हड्डियां, इसमें है चिकन-मटन से भी ज्यादा ताकत

Foods To Strengthen Bones: शरीर को सेहतमंद बनाए रखने के लिए हड्डियों का मजबूत होना बेहद जरूरी है। हड्डियां मजबूत होने से ही आप लंबे समय अपने शारीरिक कामों के साथ सभी काम को आसानी से कर पाएंगे। हड्डियां कमजोर होने पर चलना-फिरना भी मुश्किल हो जाता है। हड्डियों को हेल्दी रखने के लिए अच्छा खाना पीना बेहद जरूरी है। आज हम आपको 5 ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिसके सेवन से हड्डियां मजबूत होंगी। इनमें चिकन-मटन से भी ज्यादा कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं।

2 min read
Sep 20, 2023
strong_bone.jpg

सूखे अंजीर
सूखे अंजीर को हड्डियां मजबूत बनाने में सबसे ज्यादा असरदार है। एक रिपोर्ट के अनुसार दो अंजीर में लगभग 65 मिलीग्राम कैल्शियम पाए जाते हैं। अंजीर को दलिया के ऊपर डालकर इसका सेवन किया जा सकता है। या स्मूदी में मिलाकर खाया जा सकता है। अंजीर को पनीर के साथ या पिज्जा टॉपिंग के रूप में भी खाया जा सकता है। अंजीर को भिगोकर खाने से भी शरीर को कई लाभ मिलते हैं।

प्लांट मिल्क
प्लांट मिल्क का सेवन करने से हड्डियों को अटूट ताकत मिलती है। बादाम, चावल या सोया से बने दूध को नेचुरल मिल्क जितना पौष्टिक बनाने के लिए फोर्टिफाइड किया जाता है। इसका सेवन करने से शरीर को प्रचूर मात्रा में कैल्शियम मिलती है। इसके साथ ही गाय और भैंस के दूध में भी कैल्शियम पाए जाते हैं जिसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है।

टोफू
टोफू सोयाबीन से बना एक व्यंजन होता है। जिसमें प्रचूर मात्रा में कैल्शियम पाई जाती है। टोफू की 4-औंस सर्विंग में 430 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। कैल्शियम में उच्च होने के साथ यह प्रोटीन का भी महत्वपूर्ण स्रोत है। हड्डियों के लिए इसे लाभकारी माना जाता है। टोफू को ओवरऑल हेल्थ के लिए चमत्कारी माना जा सकता है।

बादाम और आलमंड बटर
बादाम और आलमंड बटर में प्रचूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन्हें हार्ट के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है। आधा कप नट्स में 190 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। जबकि 2 बड़े चम्मच बादाम मक्खन में 111 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। शरी में कैल्शियम की कमी होने पर इन चीजों का सेवन कर सकते हैं।

सफेद डिब्बाबंद फलियां
सफेद डिब्बाबंद फलियां हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। एक कप फलियों में लगभग 190 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। बीन्स प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत हैं। फलियों का सेवन करके हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है। इसके अलावा हरी सब्जियों में भी कैल्शियम पाए जाते हैं। इसके सेवन से हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है।

Updated on:
20 Sept 2023 01:20 pm
Published on:
20 Sept 2023 01:17 pm