डाइट फिटनेस

Acupressure therapy boosts immunity: एक्यूप्रेशर थैरेपी से भी बूस्ट होती है इम्युनिटी, जानिए किस बिंदु को दबाना है फायदेमंद

Acupressure therapy boosts immunity: अधिकतर बीमारियां खराब-कमजोर प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) से होती हैं। इनमें साधारण इन्फ्लूएंजा यानी सर्दी-खांसी या जुकाम भी है। फेफड़े से जुड़े रोग और कोरोना वायरस का दुष्प्रभाव उन्हीं लोगों पर ज्यादा पड़ रहा है जिनकी इम्युनिटी कमजोर है। शरीर में कुछ ऐसे पॉइंट्स होते हैं जिन्हें सही तरीके से दबाने से शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है।

less than 1 minute read
Jul 18, 2023
acupressure_therapy_boost_imunity.jpg
Acupressure therapy boosts immunity

Acupressure therapy boosts immunity: अधिकतर बीमारियां खराब-कमजोर प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) से होती हैं। इनमें साधारण इन्फ्लूएंजा यानी सर्दी-खांसी या जुकाम भी है। फेफड़े से जुड़े रोग और कोरोना वायरस का दुष्प्रभाव उन्हीं लोगों पर ज्यादा पड़ रहा है जिनकी इम्युनिटी कमजोर है। शरीर में कुछ ऐसे पॉइंट्स होते हैं जिन्हें सही तरीके से दबाने से शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है।

इन बिंदुओं को दबाएं
ये वही पॉइंट्स हैं जिनको मालिश के समय हथेलियों पर दबाते हैं। इसी तरह पैरों के तलवों में भी ऐसे पॉइंट्स होते हैं। इसको भी दबा सकते हैं। इसे अंगूठे से 10-10 सेेकंड तक तीन बार दबाएं। ऐसा दिन में तीन बार करें। अगर जानकारी न हो विशेषज्ञ से जानकारी कर लें।

इन बातों का ध्यान
एक्यूप्रेशर पॉइंट्स को खाने के तुरंत बाद नहीं दबाना चाहिए। कोशिश करें कि खाने के एक घंटे बाद ही दबाएं। बुखार में भी इन पॉइंट्स को नहीं दबाना चाहिए। किसी भी पॉइंट्स को क्षमता अनुसार ही दबाएं। डॉ. पीयूष त्रिवेदी, एक्यूप्रेशर एक्सपर्ट।

Updated on:
18 Jul 2023 05:25 pm
Published on:
18 Jul 2023 05:21 pm