डाइट फिटनेस

Diet and fitness : अपने बॉडी फिटनेस के लिए अपनाएं एरियल योगा

पहले लोग फिट रहने के लिए अनुलोम-विलोम और सूर्य नमस्‍कार जैसे योग करना पसंद करते थे। लेकिन आज के समय में योग का एडवांस रूप जैसे बियर योग, हॉट योग और एरियल योग ट्रेंड में हैं और आजकल ज्‍यादातर बॉलीवुड एक्‍ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए एरियल योग करती हैं। आइए जानें क्या है एरियल योग।

less than 1 minute read
Diet and fitness : अपने बॉडी फिटनेस के लिए अपनाएं एरियल योगा

नई दिल्ली। एरियल योग जिसे एंटी- ग्रेविटी योगा भी कहा जाता है। अपने नाम के अनुसार इसके फायदे भी ढेर सारे है। इसलिए ज्‍यादातर बॉलीवुड की एक्‍ट्रेस फिट रहने के लिए इसका इस्‍तेमाल करती हैं। इस तकनीक में बॉडी में रेशम का कपड़ा लपेटकर योग मुद्राए की जाती है। इसके चलते बॉडी फ्लैक्‍सीबल होती है और साथ ही साथ कई बीमारिया भी दूर होती है। आइए इस योग को करने के सही तरीके के बारे में जानें।

करने का तरीका

एरियल योग करने के लिए आपको सिल्क के कपड़े से बांध दिया जाता है। इसमें आपको एक निर्धारित ऊंचाई पर लटकाया जाता है। यह आमतौर पर जमीन पर किए जाने वाले योग की तुलना में थोड़ा अलग होता है। इसे करते समय अपनी शारीरिक मूवमेंट और पोश्‍चर पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसमें आपको कई बातों का पर ध्यान रखना होता है।
आपको अपनी सांसों पर पकड़ बनानी होती है और हाथ और पैर के मूवमेंट का ध्यान रखना होता है।

शुरूआत में इसे करना आपको थोड़ा मुश्किल लग सकता है, लेकिन धीरे-धीरे इसे करने में आप सफल हो जाएंगे तो आप इसे अच्‍छै से कर पाएंगी।
एरियल योगा करते वक्त आप झूले की तरह झूलने के कारण प्रेशर टेलबोन पर बहुत ज्‍यादा पड़ता है। इसलिए आपको थोड़ा सचेत रहना होता है।

Updated on:
19 Nov 2021 10:38 am
Published on:
19 Nov 2021 10:37 am
Also Read
View All