डाइट फिटनेस

जवानी में आ गया है बुढ़ापा, चेहरे पर पड़ गई है झुर्रियां, खाना शुरू करें ये 5 फूड्स

Anti Ageing Foods: सभी चाहते हैं कि वे लंबे समय तक जवां बने रहे हैं। इसके लिए वे कई तरह के उपाए अपनाते हैं। यदि आप खुद को लं​बे समय तक जवां और खुबसूरत दिखाना चाहते हैं तो इन फूड्स का सेवन आपके लिउ लाभकारी हो सकता है।

2 min read
Nov 29, 2024
Anti Ageing Foods

Anti Ageing Foods: लोग जवान दिखने के लिए कई तरह के उपाए अपनाते हैं। उनकी ख्वाइश रहती है कि वे हमेशा जवां बने रहे हैं। इसके लिए शैलून जाने लगे है, स्किन के लिए रूटिन अपनाने लगे है। लेकिन एक चीज है जिस पर लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं वो है सही खानपान। आज के समय में आपका खानपान ही आपको समय से पहले बूढ़ा बना रहा है।

यदि आप बुढ़ापे में भी जवां दिखना चाहते हैं तो आपको अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना होगा, साथ ही अपनी डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करना होगा जो आपको जवां रखने में कारगर है। आज हम ऐसे 6 फूड्स (Anti Ageing Foods) के बारे में बात करेंगे जो आपकी जवानी को बरकरार रखने में कारगर साबित हो सकते हैं।

बुढ़ापे से लड़ने वाले फूड : Anti Ageing Foods

फैटी फिश

फैटी फिश (Anti Ageing Foods) नॉनवेज खाने वाले लोगों के लिए अच्छा ​विकल्प हो सकता है। यह त्वचा पर बढ़ती उम्र को रोकने में आपकी सहायता करती है। इसमें ओमेगा-3 भरपूर होता है। फैटी फिश में आप कॉड फिश, सार्डिन, मैकेरल, सैल्मन आदि खा सकते हैं।

ग्रीन टी

ग्रीन टी (Anti Ageing Foods) का सेवन अक्सर लोग वजन कम करने के लिए करते हैं लेकिन क्या आपको पता है यह आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद होती है। यदि आप ग्रीन टी का सेवन नियमित मात्रा में करते हैं तो इससे आपकी त्वचा की कोशिकाएं स्वस्थ रहती है। ग्रीन टी में पॉलीफनोल्स मौजूद होता है, जो आपकी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करती है।

नट्स और सीड्स

बादाम, अखरोट, पंपकिन सीड्स स्किन के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें विटामिन-ई और औमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर होता है। इनमें खूब एंटीऑक्‍सीडेंट और हेल्‍दी फैट्स भी होते हैं, जो कोलेजन बनाते हैं।

बैरीज

बैरीज एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर होती है जो आपको लंबे समय तक जवां रखने में कारगर हेाती है। बैरीज में का सेवन आपकी उम्र के साथ होने वाले बदलाव को स्लों कर आपको जवां बना कर रखते हैं। इसका सेवन आपके स्ट्रेस को भी कम करता है।

हरी सब्‍ज‍ियां

शाकाहारी लोगों के लिए हरी सब्जियों का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। इन सब्जियों में भरपूर मात्रा में व‍िटाम‍िन होते हैं, जो कोलेजन बनाने में मदद करते हैं। हरी सब्जियों में ब्रोकली, पालक, केल और मेथी आदि को शामिल कर सकते हैं।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Also Read
View All

अगली खबर