डाइट फिटनेस

एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा चाय में अधिक, इससे शरीर में आती है स्फूर्ति

सर्दी के दिनों में चाय पीना कई बार दवा की तरह काम करती है। लौंग, अदरक, दालचीनी, तुलसी से तैयार चाय स्फूर्ति जगाने का भी काम करती है। जानते हैं चाय के अन्य विकल्पों के बारे में-
2 min read
• •
Updated: 24 Aug 2023, 6:17 PM IST
tea_benefits.jpg

सर्दी के दिनों में चाय पीना कई बार दवा की तरह काम करती है। लौंग, अदरक, दालचीनी, तुलसी से तैयार चाय स्फूर्ति जगाने का भी काम करती है। जानते हैं चाय के अन्य विकल्पों के बारे में-

नींबू की चाय
इससे सर्दी-खांसी, जुकाम, पाचन, गैस संबंधी समस्याओं और सांस संबंधी रोगों में राहत मिलती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है। यह बॉडी डिटॉक्स करने का काम करती है और वेट लॉस में फायदेमंद है। इसमें विटामिन सी मौजूद होता है जिससे त्वचा में चमक आती है।


प्रक्रिया: पानी, चाय पत्ती, अदरक व शक्कर उबालें। नींबू का रस मिलाएं। शक्कर की जगह काला नमक भी डाल सकते हैं।

कैमोमाइल चाय
यह हर्बल टी कैफीन रहित है, जो तनाव व चिंता को दूर करने में मदद करती है। यह कॉलेस्ट्रोल स्तर नियंत्रित रखकर हृदय रोगों से बचाती है। इसमें एंटी कैंसर गुण होते हैं। बैक्टीरिया संक्रमण से बचाती है।


प्रक्रिया: इसके फूल छलनी पर रखकर गर्म पानी डालें। इसमें शहद मिलाकर पीएं।

अर्जुन का क्षीरपाक
अर्जुन की छाल की चाय, हृदय की मांसपेशियों के लिए अच्छी होती है। रक्त पतला बना रहता है व ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।
प्रक्रिया: डेढ़ कप पानी में एक चम्मच अर्जुन पाउडर उबालें। आधा रह जाने पर एक कप गाय का दूध डाल उबालें। आधा रह जाने पर पीएं।

गुड़हल की चाय
कैफीन व कैलोरी फ्री यह चाय, एंटीऑक्सीडेंट्स युक्त है। यह चाय, वेट व फैट लॉस के लिए इस्तेमाल की जाती है। यह बैक्टीरिया, फंगल व पैरासाइट संक्रमण से बचाने में मददगार है।

प्रक्रिया: प्रति व्यक्ति के हिसाब से दो गुड़हल के फूल पानी में उबाल लें। इसमें नींबू का रस व शहद मिला लें। इसके बाद इसका इस्तेमाल करें।

पुदीने की चाय

पेट में सूजन, एसिडिटी, गैस, पाचन, अपच जैसी समस्या में राहत दिलाती है। थकान उतारने में सहायक है और पीरियड संबंधी दर्द में भी राहत दिलाती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स व एंटी-बैक्टीरियल व औषधीय गुण भी होते हैं। इससे मुंह में बैक्टीरिया नहीं होते, दुर्गंध नहीं आती है।


प्रक्रिया: पानी में पुदीने की पत्तियां, काले नमक व काली मिर्च डालकर उबाल लें। थोड़ी देर ठंडा होने रखें, इसके बाद छानकर इस्तेमाल करें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
24 Aug 2023, 6:17 PM IST
Published on: