डाइट फिटनेस

शरीर के लिए कारामाती है खुबानी, हार्ट को बनाता है फौलाद, लिवर के लिए भी है फायदेमंद

Apricots Health Benefits: खुबानी खाने के कमाल के फायदे मिलते हैं। खुबानी जितना देखने में कलरफुल है, उतना ही इसके हेल्थ फायदे भी है। इसमें प्रचूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। खुबानी हार्ट और लिवर को मजबूत करता है। यह स्किन को गुलाबी बनाने में मददगार है। खुबानी डाइजेशन में भी बहुत फायदेमंद है। खुबानी में कार्बोहाइड्रैट, फैट, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन ई, पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं।    
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2023, 3:22 PM IST
apricots_health_benefits.jpg
Apricots Health Benefits

Apricots Health Benefits: खुबानी खाने के कमाल के फायदे मिलते हैं। खुबानी जितना देखने में कलरफुल है, उतना ही इसके हेल्थ फायदे भी है। इसमें प्रचूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। खुबानी हार्ट और लिवर को मजबूत करता है। यह स्किन को गुलाबी बनाने में मददगार है। खुबानी डाइजेशन में भी बहुत फायदेमंद है। खुबानी में कार्बोहाइड्रैट, फैट, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन ई, पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं।

आंखों की रोशनी तेज करता
खुबानी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से आंखों की रोशनी को तेज किया जा सकता है। खुबानी में प्रचूर मात्रा में विटामिन ए और विटामिन ई पाया जाता है। यह रात में अंधेपन की समस्या से बचाता है। यह आंखों में लाइट पिग्मेंट के कारण होता है। बता दें कि विटामिन ई वसा में घुलनशील विटामिन है। जो सीधे आंखों तक पहुंचता है और आंखों को फ्री रेडिकल के कारण होने वाले नुकसानों से बचाता है।

स्किन के लिए है फायदेमंद
खुबानी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। इसलिए ब्यूटी प्रोडक्ट में खुबानी का इस्तेमाल किया जाता है। खुबानी सूरज की रोशनी, प्रदूषण, स्मोकिंग आदि के कारण स्किन को होने वाले नुकसानों से बचाता है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो अल्ट्रावायलेट किरणों के प्रभाव से बचाता है।

लिवर की रक्षा
खुबानी लिवर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है। चूहों पर किए गए रिसर्च अनुसार, खुबानी के सेवन से लिवर में शराब के कारण इंफ्लामेशन को बढ़ाने वाला एंजाइम का लेवल कम हो जाता है। खुबानी लिवर को डैमेज होने से बचाता है।

हार्ट होता है मजबूत
खुबानी में क्लोरोजेनिक एसिड, केटेचिन और क्लिरसेटिन नाम के कंपाउड होते हैं। जो शरीर में फ्री रेडिकल्स को खत्म करते हैं। इससे हार्ट डिजीज को जोखिम कम हो जाता है।

डाइजेशन होता है ठीक
खुबानी डाइजेशन के लिए बहुत फायदेमंद है। एक कप कटे हुए खुबानी में 3.3 ग्राम फाइबर होता है जो पाचन शक्ति को मजबूत करता है। खुबानी में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर पाए जाते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: