डाइट फिटनेस

लू और अपच की समस्या को दूर करती है जौ की राबड़ी, गर्मी में इस तरह करें सेवन

गर्मी में जौ की राबड़ी सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। जानते हैं कि यह क्यों ज्यादा फायदेमंद होती है। जौ की तासीर ठंडी होती और ये लू से बचाता है। छाछ के साथ बनाने से इसमें फाइबर, प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में मिलता है।

2 min read
Jun 24, 2023
barley_rubri_loo.jpg

गर्मी में जौ की राबड़ी सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। जानते हैं कि यह क्यों ज्यादा फायदेमंद होती है। जौ की तासीर ठंडी होती और ये लू से बचाता है। छाछ के साथ बनाने से इसमें फाइबर, प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में मिलता है।

लू से बचाव: जौ की तासीर ठंडी होती और ये लू से बचाता है। छाछ के साथ बनाने से इसमें फाइबर, प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में मिलता है।

अन्य फायदे: इसे नियमित पीने से अपच आदि की समस्या जैसे ब्लोटिंग, गैस, कब्ज में आराम मिलता है। गर्भवती के लिए भी ये बहुत अच्छी है। मॉर्निंग सिकनेस से बचाव करती है। ब्लड प्रेशर-शुगर लेवल नियंत्रित करती है। आयरन और कैल्शियम अधिक होने से एनीमिया और हड्डी रोगों से बचाव करती है।

प्रयोग विधि: जौ के आटे से बने लड्डू, दलिया, रोटी और छाछ में घोलकर इसे बनाया जाता है। इसको पारंपरिक तरीके से तैयार किया जाता है। इसे शाम को तैयार कर सुबह लेना चाहिए।

दोनों के साथ गुण बढ़ जाते
आयुर्वेद एवं नेचुरोपैथी विशेषज्ञ, डॉ. रमाकांत शर्मा के अनुसार, जौ और छाछ दोनों ही अच्छे और पौष्टिक आहार हैं लेकिन जब दोनों मिल जाते हैं तो इनकी गुणवत्ता और बढ़ जाती है। गर्मी शुरू होते ही जौ की राबड़ी पीना शुरू करें। सर्दी-बरसात में बाजरे की राबड़ी पीना सेहतमंद होता है।

Published on:
24 Jun 2023 06:51 pm