डाइट फिटनेस

Benefits of Bathua: फोलिक एसिड का बड़ा स्रोत है बथुआ, सेवन करने से मिलते हैं गजब के फायदे

Benefits of Bathua: बथुए का साग खाने के कई लाभ हैं। विटामिन ए व डी, आयरन, फॉस्फोरस जैसे तत्त्वों से भरपूर बथुआ फोलिक एसिड का बड़ा स्रोत है।

2 min read
Aug 17, 2023

Benefits of Bathua: बथुए का साग खाने के कई लाभ हैं। विटामिन ए व डी, आयरन, फॉस्फोरस जैसे तत्त्वों से भरपूर बथुआ फोलिक एसिड का बड़ा स्रोत है।

ये हैं फायदे: इसकी पत्तियां कच्ची खाने से मुंह में बदबू, पायरिया सहित दांतों की अन्य समस्याओं में लाभ मिलता है। यह कब्ज, गैस, गठिया, लकवा, भूख में कमी, पाचन शक्ति कमजोर, खट्टी डकार जैसी दिक्कत दूर करता है।

इस तरह लें : ब्लड सर्कुलेशन में सुधार व खून साफ करने के लिए इसे नीम के पत्तों के साथ खा सकते हैं। लगातार इसके सेवन से (खासकर बच्चों में) पेट के कीड़े मर जाते हैं व पेट दर्द से भी निजात मिलती है। इसकी सब्जी व सूप त्वचा रोग में आराम दिलाता है। यह बालों का रंग प्राकृतिक बनाए रखता है।

सूप और परांठे भी खाएं
बथुए को सब्जी के साथ ही रायता, सूप, कढ़ी, परांठे आदि तैयार करने में उपयोग किया जाता है। इसके साथ ही इसे घरेलू नुस्खों में भी इस्तेमाल किया जाता है। एक बेहतरीन घरेलू नुस्खे के रूप में बथुए के कई लाभ मौजूद हैं, लेकिन ध्यान रखें, इसका अधिक सेवन करने से डायरिया भी हो सकता है। इसकी पत्तियों को चबाने से पायरिया में आराम मिलता है। यह खून भी साफ करता है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Published on:
17 Aug 2023 07:16 pm
Also Read
View All