डाइट फिटनेस

कई बीमारियों से बचाती है ग्वार की फली, जानें इसके फायदे

आइए जानते हैं इसके बारे में।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Mar 2019, 3:26 PM IST
benefits-of-eating-guar-bean
इन दिनों बाजार में आसानी से उपलब्ध ग्वार की फली, जिसे क्लस्टर बींस भी कहते हैं बेहद पौष्टिक एवं सेहतमंद सब्जी है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

इन दिनों बाजार में आसानी से उपलब्ध ग्वार की फली, जिसे क्लस्टर बींस भी कहते हैं बेहद पौष्टिक एवं सेहतमंद सब्जी है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

वेट लॉस : इसे खाने से कम भोजन में ही पेट भर जाता है जिससे हम कम खाते हैं, इससे वजन नियंत्रण में रहता है।

डायबिटीज : इसका ग्लाइसीमिक इंडेक्स कम होता है इसलिए यह डायबिटीज में फायदेमंद है। फली में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर कंट्रोल करने में सहायता करता है। इसमें फाइबर की काफी मात्रा होती है जो खाने को पचाने में सहायक होती है।

कब्ज : फाइबर की मौजूदगी से यह कब्ज दूर करती है। इसे खाने से पेट साफ होता है।

मजबूत हड्डियां : आर्थराइटिस, ओस्टियोपोरोसिस व हड्डियों की अन्य तकलीफों में ग्वारफली नियमित खानी चाहिए क्योंकि इनमें कैल्शियम और फॉस्फोरस पर्याप्त मात्रा में होता है।

कैंसर से बचाव -

ग्वार की फली में फ्लेवोनॉयड्स और केंपफ्रेरॉल होता है ये शरीर में कैंसर उत्पन्न करने वाले सैल्स नहीं बनने देता। यदि आप सप्ताह में 3 से 4 बार इसका सेवन करते हैं तो कैंसर होने का खतरा बहुत कम होता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: