डाइट फिटनेस

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर अखरोट कई रोगों में है फायदेमंद

अखरोट दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसमें प्रचुर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है,

less than 1 minute read
Mar 23, 2020
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर अखरोट कई रोगों में है फायदेमंद
Benefits of Walnut

अखरोट' खाने के कई फायदे होते हैं। अखरोट में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस, कॉपर, सेलेनियम और प्रोटीन से भरपूर मात्रा में होता है। नियमित रूप से अखरोट का सेवन करने से बीमारियों से बचा जा सकता है। अखरोट की मिगी को खाने से कुछ घंटों पहले अगर भिगो दिया जाए तो ये ज्यादा फायदा करता है। ब्रेन फूड कहा जाने वाला अखरोट दिमाग के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का स्त्रोत है।

दिल को रखे दुरुस्त-
अखरोट दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसमें प्रचुर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो आपकी हृदय प्रणाली के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स व फैटी एसिड बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम कर दिल को स्वस्थ रखता है व हृदय रोगों से बचाता है। यह बालों को चमकदार बनाने के साथ त्वचा की झुर्रियों को कम करता है।

अखरोट हड्डियों को मजबूत करने का भी काम करता है। इसमें अल्फा-लिनोलेनिक एसिड होता है, जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है।

रोजाना इतना खाएं-
एक दिन में 2-3 अखरोट खा सकते हैं। इसे पीसकर बनाए गए पेस्ट को दूध में मिलाकर छोटे बच्चों को भी दें। यह तासीर में गर्म व भारी होता है। कफ के मरीज एक या दो अखरोट से ज्यादा न खाएं। गर्भावस्था में अखरोट खाना भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड बच्चे के दिमागी विकास में मदद करता है।

न्यूट्रीशन इंडेक्स : अखरोट में विटामिन-ई व बी-6, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरलयुक्त अखरोट की 100 ग्राम मात्रा से 654 कैलोरी ऊर्जा मिलती है। इसमें मैंग्नीज तत्त्व अधिक होता है। इसके अलावा 49 फीसदी फॉस्फोरस, 25 प्रतिशत फॉलेट, 33 प्रतिशत जिंक, 22 प्रतिशत आयरन आदि तत्त्व होते हैं।

Published on:
23 Mar 2020 10:12 pm