
करेले में विटामिन- ए, बी व सी, कैरोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, बीटा कैरोटीन, आयरन, जिंक, मैग्निशयम जैसे खनिज तत्त्व होते हैं। इसे सब्जी, अचार, सलाद, जूस, चिप्स आदि के रूप में खा सकते हैंं।आइए जानते हैं इसके फायदाें के बारे में :-
त्वचा रोग: करेले को पीसकर उसका लेप फोड़े-फुंसी, दाद-खाज आदि पर लगाना लाभकारी है।
मधुमेह : करेले के गूदे को आधा घंटा पानी में डालकर उबालें। इसमें पैर डुबोकर बैठने से शुगर नियंत्रित होती है।
चर्बी घटाए : कम तेल में करेले की सब्जी खाने व उबला करेला, जूस आदि शरीर में चर्बी की मात्रा कम करते हैं। मोटापे में नींबू के रस के साथ इसे लेने से लाभ होता है।
अस्थमा: दो चम्मच करेले का रस, तुलसी के पत्तों का रस और शहद को मिलाकर रात को पीने से फायदा होता है।
मुंह के छाले : इस समस्या में करेले क रस से कुल्ला या करेले के गूदे का लेप मसूढ़ों पर कर सकते हैं।
पेट के कीड़े : इसकी पत्तियों का रस एक गिलास छाछ के साथ ले सकते हैं।