डाइट फिटनेस

हरी पत्तियां चबाएं, लहसुन की बदबू भगाएं

लहसुन में मौजूद सल्फर कंपाउंड सिर्फ मुंह में ही नहीं घुलते बल्कि पेट में जाकर फेफड़ों व त्वचा में भी घुस जाते हैं
less than 1 minute read
• •
Nov 16, 2018
garlic
हरी पत्तियां चबाएं, लहसुन की बदबू भगाएं

लहसुन खाने के बाद इसकी गंध से लोग अक्सर परेशान होते हैं। दरअसल लहसुन में मौजूद सल्फर कंपाउंड सिर्फ मुंह में ही नहीं घुलते बल्कि पेट में जाकर फेफड़ों व त्वचा में भी घुस जाते हैं, जिससे व्यक्ति के शरीर से गंध आने लगती है। इससे बचने के लिए अपनाएं ये उपाय।

हरी पत्तियां चबाएं:
लहसुन खाने के बाद अजवाइन, तुलसी, पुदीना या धनिए की पत्तियां चबा कर खाएं। इनमें मौजूद क्लोरोफिल व पोलीफेनॉल्स सल्फर कंपाउंड की गंध को खत्म करते हैं।

दूध पीएं:
खाने से पहले या बाद में दूध पीने से लहसुन की गंध दूर होती है। दूध में मौजूद पानी माउथ वॉश का काम करता है।

ग्रीन टी लें:
ग्रीन टी पीएं इसमें मौजूद पोलीफेनॉल लहसुन की गंध को दूर करने में मदद करते हैं।

मशरुम खाएं:
अपने टमाटर सॉस में मशरुम पीस कर डालें। मशरुम में मौजूद पोलीफेनॉल किसी भी दूसरे तत्व से ज्यादा प्रभावशाली तरीके से लहसुन की गंध को दबाने की क्षमता रखते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
16 Nov 2018 01:11 pm