डाइट फिटनेस

Coronavirus Update: बच्चों को स्कूल भेजने से पहले इन बातों का रखें ख़ास ध्यान

Coronavirus Update: कोरोना वायरस संक्रमण में कमी आने के साथ ही कई राज्यों में स्कूल खुल गए हैं और कुछ राज्य सरकारें विचार कर रही है। ऐसे में संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए हमें बहुत सी सावधानियां बरतनी होगी।

2 min read
Aug 09, 2021
school reopen
UP Schools

Coronavirus Update: कोरोना वायरस संक्रमण में कमी आने के साथ ही कई राज्यों में स्कूल खुल गए हैं और कुछ राज्य सरकारें विचार कर रही है। ऐसे में संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए हमें बहुत सी सावधानियां बरतनी होगी। अभी तक ज्यादातर राज्यों में बच्चे ऑनलाइन क्लास की मदद से ही पढ़ाई कर रहे हैं। लेकिन जिन राज्यों में स्कूल खुल गए हैं वहां बच्चों को महामारी से बचाव का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।


हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक बच्चों का इम्यून सिस्टम बड़ों की तुलना में कमजोर होता है। जिसके चलते जल्दी ही सर्दी-जुकाम का शिकार हो जाते हैं जबकि सर्दी-जुकाम से कम ग्रसित होते हैं। ऐसे में बच्चों को इस महामारी से बचाव के लिए हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं।

बच्चों को कोरोना गाइडलाइन के प्रति जागरूक करें
कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए बच्चों को धीरे-धीरे कोरोना गाइडलाइन को लेकर जागरूक करें। इन नियमों को आदत बनाने की कोशिश करें। कोविड-19 संक्रमण से बचाने के लिए हाथों को अच्छी तरह से धोने की आदत भी डालनी चाहिए। बच्चों को समझाएं कि कुछ भी खाने से पहले हाथों को 20 सेकेंड तक अच्छी तरह से धोएं। खांसने छींकने के दौरान टिश्यू की मदद लेनी चाहिए। कोरोना महामारी में बच्चों को कुछ भी चीज शेयर नहीं करने की सीख देनी चाहिए।

रेगुलर चेकअप करें
स्कूल से आने के बाद किसी भी प्रकार के कोई बीमारी के लक्षण दिखाई देते हैं तो चेकअप जरूर करवाएं। जब भी वैक्सीन बच्चों के लिए उपलब्ध हो जाए तब बच्चे को वैक्सीन जरूर लगवाए। यह उनके इम्यून सिस्टम को मजबूत करेगा। अक्टूबर के महीने तक आने वाली Influenza Virus की वैक्सीन बच्चे को जरूर लगवाएं।

हेल्दी डाइट
बच्चों को प्रोबायोटिक युक्त भोजन अवश्य दें जो उसकी इम्यूनिटी को मजबूत करेगा। प्रोबायोटिक युक्त भोजन शरीर में गुड बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाकर पाचन क्रिया को मजबूत करता है। बच्चों के लिए vitamin D3 युक्त प्रोबायोटिक बहुत अच्छा माना जाता है। बच्चों को हेल्दी खाना अधिक खिलाएं जिससे उसका इम्यून सिस्टम स्ट्रांग हो सके और वह बीमारियों से लड़ने की ताकत मिल सके।

Published on:
09 Aug 2021 07:19 pm