
छुहारा और खजूर दोनों लगभग एक ही चीज हैं। इन दोनों की तासीर गर्म होती है और ये दोनों शरीर को स्वस्थ रखने, मजबूत बनाते हैं। गर्म तासीर होने के कारण सर्दियों में तो इसकी उपयोगिता और बढ़ जाती है। आइए, इस बार जानें छुहारा और खजूर के फायदे के बारे में।
छुहारे को गर्म दूध के साथ खाने से शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी होती है और दांतों व हड्डियों की कमजोरी दूर हो जाती है। 3-4 खजूर गर्म पानी में धोकर गुठली निकाल दें। इन्हें गाय के दूध के साथ उबालें। उबले हुए दूध को सुबह व शाम पिएं। इससे ब्लड प्रेशर में आराम मिलता है।
लकवा और सीने के दर्द की शिकायत को दूर करने में भी खजूर सहायता करता है। भूख बढ़ाने के लिए छुहारे का गूदा निकाल कर दूध में पकाएं। थोड़ी देर पकने के बाद ठंडा करके पीस लें। यह दूध बहुत पौष्टिक होता है। इससे भूख बढ़ती है और पाचन शक्ति भी मजबूत होती है। यदि बच्चा बिस्तर पर पेशाब करता हो तो उसे भी रात को छुहारे वाला दूध देना चाहिए इससे बच्चे की पेशाब करने की समस्या में लाभ मिलता है।
सुबह-शाम तीन छुहारे खाने के बाद गर्म पानी पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है। इससे पेट साफ रहता है। खजूर की गुठली को जलाकर भस्म बना लें। पुराने घावों पर इस भस्म को लगाने से वे जल्दी भर जाते हैं। छुहारे खाने से मासिक धर्म आसानी से आता है और कमरदर्द में भी लाभ होता है। ध्यान रखें कि खजूर का सेवन वजन बढ़ाता है इसलिए मोटे लोग इसे खाने से बचें। छुहारे को रात पर दूध में भीगने दें और सुबह इनका सेवन करें इससे पुरूषों की पौरुष शक्ति बढ़ती है।