डाइट फिटनेस

diarrhea treatment: दस्त के लिए फायदेमंद है दालचीनी का पाउडर, एेसे करें सेवन

diarrhea treatment: यह पेट में जाकर संतुलन बनाकर पित्त की वृद्धि करती है जिससे पाचनतंत्र को आराम मिलता है और विषैले तत्त्व एकदम से बाहर निकालने के बजाय धीरे-धीरे निकलते हैं। ये सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है।
less than 1 minute read
• •
Oct 05, 2019
diarrhea treatment: दस्त के लिए फायदेमंद है दालचीनी का पाउडर, एेसे करें सेवन
यह पेट में जाकर संतुलन बनाकर पित्त की वृद्धि करती है जिससे पाचनतंत्र को आराम मिलता है और विषैले तत्त्व एकदम से बाहर निकालने के बजाय धीरे-धीरे निकलते हैं। ये सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है।

आयुर्वेद के अनुसार दस्त की समस्या अपच के कारण होती है। ऐसे में इस दिक्कत से राहत पाने में दालचीनी का सेवन करना काफी उपयोगी है। तासीर में गर्म होने के कारण यह पित्त बढ़ाती है। पित्त को पाचनतंत्र के लिए सबसे सहायक माना गया है। दवा के रूप में इसका चूर्ण खासतौर पर लिया जाता है। यह पेट में जाकर संतुलन बनाकर पित्त की वृद्धि करती है जिससे पाचनतंत्र को आराम मिलता है और विषैले तत्त्व एकदम से बाहर निकालने के बजाय धीरे-धीरे निकलते हैं। ये सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है।

इसका काम जठराग्नि को संतुलित बनाए रखना भी है ताकि भोजन का पाचन अच्छे से हो सके। डायबिटीज रोगियों के लिए यह चूर्ण लाभकारी है। मिश्री के साथ इसे लेने से एसिडिटी की पुरानी समस्या में लाभ होता है। दालचीनी, आंवला, बहेड़ा व हरड़ को मिक्स कर शहद के साथ लेना कोलाइटिस के लिए फायदेमंद है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
05 Oct 2019 03:15 pm