डाइट फिटनेस

सुबह उठकर पीएंगे गर्म पानी, एेसा रखेंगे डाइट प्लान तो सेहत होगा फायदा

सुबह उठने के 2-3 घंटे के अंदर कम वसा युक्त दूध के साथ उपमा, दलिया, इडली ब्रेकफास्ट लें।

less than 1 minute read
Jul 06, 2020
सुबह उठकर पीएंगे गर्म पानी, एेसा रखेंगे डाइट प्लान तो सेहत होगा फायदा
diet plan for healthy body

सुबह उठने के बाद सबसे पहले एक से दो गिलास गुनगुना पानी पीएं। रिफ्रेश होकर भीगे बादाम और अखरोट खाएं। सुबह उठने के 2-3 घंटे के अंदर कम वसा युक्त दूध के साथ उपमा, दलिया, इडली ब्रेकफास्ट लें। दोपहर से पहले मौसमी फू्रट, नारियल पानी लें। हर 2 माह में खाद्य तेल बदलें। लंच में सलाद, चपाती, दही, 2 कटोरी सब्जी, अंकुरित बीन्स व डिनर में वेजिटेबल सूप, चपाती ले सकते हैं। करी पत्ता, लहसुन, अदरक, राई, एवोकैडो, नट व चिया सीड हृदय के लिए सेहतमंद माने जाते हैं।

आयुर्वेद में आहार : चिकनाई युक्त व पचने में भारी से परहेज करें। सुबह-शाम अर्जुन की छाल का काढ़ा पीएं। नियमित शहद, लौकी का जूस, आंवला, कच्चा लहसुन, अश्वगंधा, गुग्गल, दूध के साथ अश्वगंधा चूर्ण या दूध में लहसुन उबालकर पीने से हृदय संबंधी तकलीफ में आराम मिल सकता है।

लाफिंग थैरेपी से हार्ट मजबूत : इससे हृदय का व्यायाम होता है। एंडोर्फिन रसायन निकलने से हृदय मजबूत बनता है। रात में लाफिंग थैरेपी से शुगर लेवल में भी फायदा मिल सकता है।

Published on:
06 Jul 2020 05:24 pm