डाइट फिटनेस

DIET FOR CHOLESTEROL : खानपान में इन चीजों को शामिल कर नियंत्रित करें कोलेस्ट्रॉल

कोलेस्ट्रॉल शरीर में मौजूद एक पदार्थ है जो रक्त व कोशिकाओं में मौजूद होता है। यह शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक होता है पर इसकी मात्रा ज्यादा होने पर यह हृदय की सेहत को खराब करता है। तली-भुनी चीजों, जंकफूड खाने, निष्क्रिय जीवनशैली व अनुवांशिकीय कारणों से बढ़ता है।
less than 1 minute read
Jun 26, 2020
DIET FOR CHOLESTEROL

खानपान में बदलाव

आहार में मौसमी हरी व रेशेदार सब्जियां, मशरूम, सूखे मेवे अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ाते हैं। मौसमी फल जरूर खाएं। लहसुन, फ्लेक्स सीड, खीरा, ककड़ी आहार में लें।
बदलें कुकिंग आयल

सामान्यत: लोग एक ही प्रकार का कुकिंग ऑयल प्रयोग करते हैं। इसलिए जरूरी है कि अलग-अलग तेलों का प्रयोग करें। वनस्पति, डालडा, बटर और घी का प्रयोग करने से बचें।
कसरत से दिन की शुरुआत

सुबह के समय वॉक और आधे घंटे व्यायाम जरूर करें। नियमित साइकिल चलाएं, स्वीमिंग करें या योगासन कर सकते हैं। इससे न सिर्फ वजन नियंत्रित होता है, बल्कि गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और बैड कोलेस्ट्रॉल घटता है।
कितना हो लेवल
सामान्य : 130-250
आदर्श : 200 से कम
एचडीएल : 45 से ज्यादा
एलडीएल : 130 से कम
तीन प्रकार
एचडीएल : यह कोलेेस्ट्रॉल अच्छा होता है। यह हृदय की धमनियों में वसा यानी फैट को जमने नहीं देता है।
एलडीएल व वीएलडीएल : दोनों कोलेस्ट्रॉल हृदय के लिए अच्छे नहीं होते हैं। एलडीएल और वीएलडीएल हृदय को ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। इसका नियंत्रण जरूरी है।
एक्सपर्ट : सुरभि पारीक, डायटीशियन, जयपुर

Updated on:
26 Jun 2020 07:32 pm
Published on:
26 Jun 2020 07:32 pm