डाइट फिटनेस

पानी के साथ पिएं चिया सीड्स होंगे कई फायदे

drink chia seeds with water there will be many benefits:चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका उपयोग शरीर को बहुत से फायदे देता है। चिया सीड्स का सेवन अनेक प्रकार से किया जाता है। लेकिन अगर इसका प्रयोग पानी में मिला कर किया जाए। तो यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।

2 min read
Aug 11, 2023
drink chia seeds with water there will be many benefits

Drink chia seeds with water there will be many benefits:पानी के साथ पिएं चिया सीड्स होंगे कई फायदे

चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका उपयोग शरीर को बहुत से फायदे देता है। चिया सीड्स का सेवन अनेक प्रकार से किया जाता है। लेकिन अगर इसका प्रयोग पानी में मिला कर किया जाए। तो यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।

चिया सीड्स को पानी मे मिलाकर पीने से आपका वज़न कम होने लगता है। और स्वास्थ से जुड़ी समस्याओं में भी सुधार देखने को मिलता है। क्योंकि इसमें ओमेगा 3 ,फेटी एसिड , प्रोटीन , कैल्शियम , पोटेशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते है। जिससे एक अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने में आपको मदद मिलती है। चिया सीड्स को पानी में मिलाकर पीने के फायदे

वज़न को कम करने मे:
अगर आप अपने बढ़ते वज़न को लेकर चिंता में है। तो आप चिया सीड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे पानी में मिलाकर पीने से आपका वज़न घटने लगेगा। इसका सेवन शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। और कैलोरी को बर्न करता है। जिससे वज़न कम करने में मदद मिलती है।

चिया सीड्स को पानी में मिलाकर पीने से आप अपने ह्रदय को स्वस्थ रख सकते हैं। और आपको ह्रदय से जुड़ी बीमारियों से भी राहत मिलती है। क्योंकि इसमें ओमेगा 3 पाया जाता है। जो आपके हृदय के लिए बहुत लाभकारी है। यह ब्लड शुगर और कॉलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करता है।

हड्डियों को मजबूती प्रदान करे:

पानी में चिया सीड्स का सेवन आपकी हड्डियों को मज़बूती प्रदान करता है। क्योंकि इसमे कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते है।

पाचन क्रिया मे सुधार:

अगर आप पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं। तो पानी में चिया सीड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इसमें मौजूद फाइबर आपके पाचन से जुड़ी परेशानियों को दूर करता है। और एसिडिटी कब्ज़ और अपच जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं।

ब्लड शुगर में फायदेमंद:

अगर ब्लड शुगर को नियंत्रित करना चाहते है, तो चिया सीड्स का सेवन पानी के साथ रोज़ाना करें। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में सहायक होते है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए:

चिया सीड्स का सेवन आपकी इम्यूनिटी को बेहतर बनाता है। इसे पानी में मिलाकर पीने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ जाएगी। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायता करते हैं। और आप बीमारी से बचे रह सकते हैं।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
11 Aug 2023 01:49 am
Published on:
11 Aug 2023 01:46 am
Also Read
View All