डाइट फिटनेस

स्वाद बढ़ाकर तुरंत ऊर्जा देता है दही

गर्मी में दही को अलग-अलग रूप में और तरीके से खाया जाए तो स्वाद के साथ इसके पौष्टिक तत्त्वों में भी बढ़ोत्तरी होती है

less than 1 minute read
Jul 26, 2019
curd
स्वाद बढ़ाकर तुरंत ऊर्जा देता है दही

गर्मी में दही को अलग-अलग रूप में और तरीके से खाया जाए तो स्वाद के साथ इसके पौष्टिक तत्त्वों में भी बढ़ोत्तरी होती है। गर्मी के माैसम में दही के कई विकल्प उपलब्ध हैं जिसमें छाछ, रायता और लस्सी खास हैं। इनमें फल व सब्जी को मिला दिया जाए तो इसके गुणों में और भी वृद्धि हो जाती है।

फ्रूट दही : इस मौसम में अंगूर, सेब, अनार के दानें, पपीता, खरबूजा, केला जैसे फलों को छोटे टुकड़ों में काटकर गाढ़े दही में मिलाएं। फ्रिज में ठंडा करने के बाद खाने से शरीर का तापमान सामान्य बना रहता है।

वेजीटेबल दही : लौकी, तुरई, खीरा, टमाटर आदि को उबालकर या कच्चा ही छोटे-छोटे टुकड़े में काटकर थोड़े पानी मिले दही में मिलाकर खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलने के साथ मिनरल-विटामिन की पूर्ति होती है।

बूंदी-दही रायता : भुना व पिसा जीरा और पुदीना मिले दही या इससे बनी छाछ में नमकीन बूंदी को मिलाकर खाने से पाचन के साथ स्वाद भी बढ़ जाता है।

ठंडी दही लस्सी : गाढ़े दही से बनाई गई लस्सी बच्चों को काफी पसंद आती है। ध्यान रखें कि इसमें मीठा सीमित मात्रा से ज्यादा न हो।

Updated on:
25 Jul 2019 06:21 pm
Published on:
26 Jul 2019 08:00 am