डाइट फिटनेस

Pointed-Gourd Benefits: परवल खाएं, इम्यूनिटी बढ़ाएं

Pointed-Gourd Benefits: गर्मी के मौसम अगर आप पचने में हल्की सब्जी की तलाश कर रहे हैं ताे परवल आपके लिए काफी फायदेमंद हाे सकता है। परवल गर्मियों का एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें परवल में विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी2 और विटामिन सी
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Jun 2020, 11:36 PM IST
Eat Pointed-Gourd in summer to boost immunity
Pointed-Gourd Benefits: परवल खाएं, इम्यूनिटी बढ़ाएं

Pointed-Gourd Benefits: गर्मी के मौसम अगर आप पचने में हल्की सब्जी की तलाश कर रहे हैं ताे परवल आपके लिए काफी फायदेमंद हाे सकता है। परवल गर्मियों का एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें परवल में विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी2 और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा ये कैल्शि‍यम का भी अच्छा स्त्रोत है। इसके छिलकों में मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस भी भरपूर मात्रा में होता है। परवल की सबसे बड़ी खूबी ये है कि ये लंबे समय तक ताजा रहता है। आइए जानते हैं इसके सेहत भरे फायदाें के बारे में:-

परवल खाने के फायदे:

- परवल में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मददगार होते हैं। ये चेहरे की झांइयों और बारीक रेखाओं को दूर करने में भी मददगार है।


- परवल त्वचा से जुड़ी समस्याओं में खासतौर पर फायदेमंद होता है। परवल में मौजूद बीज कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद होते हैं। डायबिटीज के मरीजों को खासतौर पर परवल खाने की सलाह दी जाती है।

- परवल इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है। ये बुखार, सर्दी-खांसी, स्कि‍न इंफेक्शन और चोट को जल्दी भरने में मदद करता है।

- अगर आपके बच्चे को भूख नहीं लगने की शिकायत है तो उसे परवल की सब्जी खिलाएं। परवल के इस्तेमाल से पेट के कीड़े मर जाते हैं।

- परवल में भरपूर मात्रा में डाइट्री फाइबर्स पाए जाते हैं। जो पाचन तंत्र को सही रखने में मददगार होते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: