डाइट फिटनेस

ग्रीन एप्पल खाने के हैं कई फायदे, जानें इनके बारे में

हरे रंग का सेब स्वाद में खट्टा-मीठा होता है। इस खाने से कॉलेस्ट्रॉल, शुगर व बीपी नियंत्रित रहता है।

less than 1 minute read
Nov 23, 2019
ग्रीन एप्पल खाने के हैं कई फायदे, जानें इनके बारे में
हरे रंग का सेब स्वाद में खट्टा-मीठा होता है। इस खाने से कॉलेस्ट्रॉल, शुगर व बीपी नियंत्रित रहता है।

हरे रंग का सेब स्वाद में खट्टा-मीठा होता है। इस खाने से कॉलेस्ट्रॉल, शुगर व बीपी नियंत्रित रहता है। पाचन संबंधी समस्याएं खत्म होती हैं व पाचन ठीक रहता है। यह एक अच्छा एंटीएजिंग भी है। इससे खाने से चहरे पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं। त्वचा साफ रहती है। हरा सेब रक्त में कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को कम करने, रक्त में शर्करा के स्तर को स्थिर रखने और भूख में सुधार लाने में बहुत लाभकारी है।

पोषक तत्त्व : एक हरे सेब में 21 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, चार ग्राम फाइबर, चार ग्राम प्रोटीन, छह मिलीग्राम विटामिन सी, आयरन और लो कॉलेस्ट्राल होता है। इसके अलावा 77 कैलोरी होती है।

कैंसर, मधुमेह : विटामिन सी युक्त सेब के प्रयोग से त्वचा के कैंसर की आशंका कम होती है। मधुमेह में फायदेमंद है।
सावधानी : ग्रीन सेब एसिडिक होता है। ये दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है। इसको खाने के बाद मुंह पानी से जरूर साफ करना चाहिए।

Published on:
23 Nov 2019 05:39 pm