
Eggs Harmful for the Heart : आजकल हर कोई अपनी सेहत को लेकर काफी फिक्रमंद रहता है। सुबह के नाश्ते में अंडे खाने वाले अक्सर सोचते हैं कि क्या ये उनके दिल के लिए ठीक हैं या नहीं? कई सालों से लोग मानते आ रहे हैं कि अंडे में मौजूद कोलेस्ट्रॉल दिल के लिए नुकसानदायक होता है। लेकिन अब वैज्ञानिकों की राय कुछ और ही है।
फ्रांस की मशहूर बायोकेमिस्ट जेसी इंचॉस्प बताती हैं कि अंडे असल में कमाल के होते हैं। वो खुद हर दिन 3-4 अंडे खाती हैं और कहती हैं कि अंडों में जो कोलेस्ट्रॉल होता है उससे दिल को कोई नुकसान नहीं होता। अंडे तो प्रोटीन, विटामिन ए, बी12, सेलेनियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्वों का खजाना हैं। एक बड़े अंडे में लगभग 78 कैलोरी और 6 ग्राम प्रोटीन होता है।
विटामिन ए: 8%
फोलेट: 6%
पैंटोथेनिक एसिड (विटामिन बी5): 14%
विटामिन बी12: 23%
राइबोफ्लेविन (विटामिन बी2): 20%
फास्फोरस: 7%
सेलेनियम: 28%
जेसी इंचॉस्प के अनुसार, इसका असली गुनहगार अंडे नहीं बल्कि शरीर में ग्लूकोज का ठीक से काम न करना यानी ग्लूकोज डिसरेगुलेशन है। दिल की बीमारी के पीछे दो मुख्य बातें होती हैं: LDL कोलेस्ट्रॉल और रक्त में कणों में सूजन व ऑक्सीकरण।
जेसी जोर देकर कहती हैं कि इन समस्याओं से बचने का सबसे अच्छा तरीका है चीनी का सेवन कम करना। जब हम ज्यादा चीनी खाते हैं तो इससे हमारे शरीर में इंसुलिन और ग्लूकोज का स्तर बढ़ता है जिससे लिवर ऐसे खराब LDL कण बनाता है और रक्त में सूजन बढ़ती है।
हाल के रिसर्च भी यही बताते हैं कि आहार में कोलेस्ट्रॉल से ज्यादा संतृप्त वसा, ट्रांस वसा और खासकर चीनी दिल के लिए ज्यादा खतरनाक हैं। अंडे में तो ल्यूटिन और कोलीन जैसे तत्व भी होते हैं, जो आंखों और दिमाग के लिए फायदेमंद हैं।
इसलिए अगर आप स्वस्थ हैं, तो बेझिझक अंडे खाएं। बस संतुलित आहार लें और ज्यादा चीनी व प्रोसेस्ड फूड से बचें। अगर आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी चिंता है, तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें। तो अगली बार नाश्ते में अंडे हों तो बिना किसी डर के उनका आनंद लें।