डाइट फिटनेस

EXAM TIPS : आहार में रखें इनका ध्यान, एकाग्रता भी बढ़ेगी

बच्चों की परीक्षा के समय खानपान और दिनचर्या पर ध्यान न दिया गया तो उनके शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए बच्चों के खानपान व रहन-सहन का विशेष ध्यान दें।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Feb 2020, 6:31 PM IST
EXAM TIPS : आहार में रखें इनका ध्यान, एकाग्रता भी बढ़ेगी
EXAM TIPS : आहार में रखें इनका ध्यान, एकाग्रता भी बढ़ेगी

बच्चों को चाय-कॉफी न दें
परीक्षा के दौरान बच्चों के खानपान व जीवनशैली पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। इस दौरान स्ट्रेस व डिप्रेशन की वजह से बच्चों को ऐसा लगता है कि याद किया हुआ भूल रहे हैं। दिमाग को तरोताजा और अच्छी याददाश्त के लिए ओमेगा & फैटी एसिड से भरपूर अलसी, कद्दू के बीज, तिल, बादाम दे सकते हैं। फास्ट फूड और तली भुनी चीजों से दूर रहें। चाय, कॉफी न दें, इससे एसिडिटी हो सकती है। एकसाथ खिलाने की बजाय उन्हें टुकड़ों में खिलाएं। फास्टफूड से बचाएं। रात में खाना हल्का होना चहिए। पर्याप्त पानी पीएं। रात में सोने से पहले गुनगुना दूध पीएं।
बच्चे दिन में पावर नैप लें
शरीर को रिलैक्स करने के लिए बॉडी स्ट्रैच करें। थकान वाली एक्सरसाइज न करें। देर रात पढ़ाई न करें। सुबह जल्दी उठें। दिन में आधे घंटे की पावर नैप जरूर लें।
एक्सपर्ट : डॉ. जयश्री जैन, काउंसलर,मनोरोग विभाग, एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: