डाइट फिटनेस

Foods To Avoid Empty Stomach: खाली पेट न करें इन चीजों का सेवन सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान

Foods To Avoid Empty Stomach: सुबह का ब्रेकफास्ट पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए ताकि ये हमारे शरीर को फिट तो रखे ही और साथ ही साथ पूरे दिन के लिए ऊर्जा प्रदान करने का भी काम करे।

2 min read
Foods To Avoid Empty Stomach

नई दिल्ली। Foods To Avoid Empty Stomach: सुबह का नाश्ता सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। ये पूरे दिन के लिए ऊर्जा प्रदान करने का काम करता है। इसलिए आपको अपनी डाइट की स्पेशल केयर की जरूरत होती है। इसलिए अपनी डाइट में ऐसे चीजों का सेवन करें जो आपको फिट तो रखें ही साथ ही साथ आपको पूरे दिन के लिए ऊर्जा भी प्रदान करें। यदि आप खाली पेट कुछ उल्टा-सीधा खा लें तो ये सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि सुबह नाश्ते में लाइट और पोषक तत्वों से भरपूर खाने का उपयोग करें। ताकि ये आपके पेट में अपच,गैस जैसी दिक्कतों को पैदा न करे।
आइए जानते हैं खाली पेट कौन-कौन सी चीजों को खाने से बचना चाहिए-

टमाटर
टमाटर का सेवन तो खाने में रोजाना करते ही होंगें। इसको सब्जी या सलाद के रूप में अधिकतर खाया जाता है। पर आपको बताते चलें कि खाली पेट इसका सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता हैं। में जलन जैसी समस्या भी खड़ी कर सकता हैं। इसलिए इसे खाली पेट खाने से बचें।

चाय-कॉफी
सुबह उठकर अधिकतर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से करते हैं। लेकिन खाली पेट चाय या कॉफी का सेवन सेहत के लिए बिलकुल अच्छा नहीं होता हैं। क्योंकि खाली पेट चाय या कॉफी पेट में गैस की समस्या को खड़ी कर सकता हैं। इसलिए नाश्ते के बाद ही चाय या कॉफी का सेवन करें।

अमरुद
अमरुद का सेवन पाचन शक्ति के लिए अच्छा होता है। लेकिन इसमें विटामिन सी की मात्रा की वजह से खाली पेट अमरुद का सेवन दिक्कतों को बढ़ाने का काम कर सकता है। ये पेट में दर्द जैसी समस्या को पैदा कर सकता है। इसलिए खाली पेट अमरुद के सेवन से बचें।

सेब
सेब सेहत के लिए अत्यधिक लाभदायक होता है। लेकिन सुबह खाली पेट इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है। ये हाई बीपी को बढ़ावा देता है। इसलिए माना जाता है कि खाली पेट सेब का सेवन नहीं करना चाहिए।

Published on:
21 Sept 2021 04:26 pm
Also Read
View All