डाइट फिटनेस

Home Remedies – बीमारियों से लड़ते हैं दही के फै्रंडली बैक्टीरिया

Home Remedies - दही वास्तव में एक रसायन है। दही में लाभदायक बैक्टीरिया लैक्टोबेसिलस होते हैं। इन्हें ही प्रोबायोटिक्स कहा जाता हैं। आइये जानते हैं दही से होने वाले फायदों के बारे में...
less than 1 minute read
Dec 20, 2018
friendly-bacteria-of-curd-fight-against-diseases
Home Remedies - दही वास्तव में एक रसायन है। दही में लाभदायक बैक्टीरिया लैक्टोबेसिलस होते हैं। इन्हें ही प्रोबायोटिक्स कहा जाता हैं। आइये जानते हैं दही से होने वाले फायदों के बारे में...

दही और छाछ शरीर के लिए अमृत के समान हैं। दही वास्तव में एक रसायन है। दही में लाभदायक बैक्टीरिया लैक्टोबेसिलस होते हैं। इन्हें ही प्रोबायोटिक्स कहा जाता हैं। आइये जानते हैं दही से होने वाले फायदों के बारे में...

फायदे : दही खाने से पेट के रोग व अल्सर ठीक होता है। सिर पर दही लगाकर नहाने से नींद ना आने की समस्या ठीक होती है। इससे बालों में शैम्पू लगाने की जरूरत भी नहीं पड़ती। शरीर पर दही मलकर नहाने से त्वचा मुलायम रहती है।

ये भी उपयोगी : ऊंटनी के दूध का दही कब्ज व पेटदर्द ठीक करता है। बकरी के दूध का दही खांसी व बवासीर ठीक करता है। भैंस के दूध से बना दही कफ की समस्या में फायदा करता है। गाय के दूध का दही दस्त, व सिरदर्द ठीक करता है, गाय के दूध से बने दही में भैंस के दही की तुलना में वसा की मात्रा भी कम होती है जिससे वजन नहीं बढ़ता है।

जान लें सच -
फरमंटेशन की प्रक्रिया के बाद दूध से दही बनता है, इसलिए दूध की तुलना में इसमें शुगर की मात्रा कम होती है। अक्सर लोग बीमारी के डर से रात में दही नहीं खाते लेकिन इसे किसी भी समय खाया जा सकता है, ध्यान रहे कि इसे फ्रिज से निकालकर तुरंत न खाएं। दही आसानी से पच भी जाता है और इसमें मौजूद कैल्शियम डायबिटीज के खतरे को कम करता है। रोजाना एक कटोरी दही जरूर खाना चाहिए। जिन लोगों को दूध पसंद नहीं है, वे दही खा सकते हैं।

Published on:
20 Dec 2018 04:37 pm