डाइट फिटनेस

फायदेमंद है अदरक, बढ़ाती है प्रतिरोधक क्षमता

अदरक (ginger) को आयुर्वेद (ayurveda) में महाऔषधि के रूप में जाना जाता है। अदरक में शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ताजे अदरक में 81 प्रतिशत पानी, 2.5 प्रतिशत प्रोटीन, 1 प्रतिशत वसा, 2.5 प्रतिशत रेशे और 13 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।

less than 1 minute read
Jun 09, 2021
Ginger
Ginger

अदरक (ginger) को आयुर्वेद (ayurveda) में महाऔषधि के रूप में जाना जाता है। अदरक में शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ताजे अदरक में 81 प्रतिशत पानी, 2.5 प्रतिशत प्रोटीन, 1 प्रतिशत वसा, 2.5 प्रतिशत रेशे और 13 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। अदरक शरीर की प्रतिरोधात्मक क्षमता बढ़ाता है। इसके सेवन से सर्दी जुकाम का खतरा कम रहता है। इसमें जिंक, क्रोमियम और मैगनीशियम होता है, जो रक्त संचार में मदद करते हैं। इसका रोजाना सेवन करने से कोलेस्ट्रोल का स्तर कम हो जाता है। आधा घंटा अदरक चबाने से सिरदर्द और घबराहट नहीं होती। अदरक की चाय पीने से ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहती है।

हीमोग्लोबीन बढ़ाती है मिर्च
हरी मिर्च (green chilli) सेहत के लिए फायदेमंद है। प्रतिदिन भोजन के साथ दो-तीन ताजा हरी मिर्च खाने से मधुमेह रोग में फायदा होता है। हरी मिर्च पाचक ग्रंथियों के लिए भी फायदेमंद है और कब्ज दूर करती है। खून में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर हरी मिर्च खाने से लाभ होता है। मिर्च के सेवन से भूख कम लगती है और बार बार खाने की इच्छा नहीं होती जिससे वजन बढऩे का खतरा कम हो जाता है।

Published on:
09 Jun 2021 06:32 pm