
आयुर्वेद में कई वर्षों से प्रयोग में ली जाने वाली अदरक हर घर की रसोई में इस्तेमाल होती है। विभिन्न गुणों से भरपूर अदरक खांसी, जुकाम, कमजोरी व एलर्जी रोकने और पाचनक्षमता बढ़ाने में काफी उपयोगी है। अदरक पाक आयुर्वेद की पुरानी रेसिपी है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ कई मौसमी रोगों से बचाती है।
सामग्री: अदरक 450 ग्रा. (अच्छे से धुली व कद्दूकस), दूध 1.5किलो, चीनी 1.5 किलो, नारियल 200 ग्रा., बादाम 200 ग्रा., काली मिर्च 20 ग्रा., बड़ी इलायची 20 ग्रा.।
विधि : एक कढ़ाई में धीमी आंच पर दूध गर्म करें। दूध में उबाल आने पर इसमें कद्दूकस हुई अदरक डाल दें। चमचे से धीरे-धीरे चलाएं। कुछ देर बाद इसमें बारीक कटे बादाम, घिसा हुआ नारियल और पिसी काली मिर्च व बड़ी इलायची मिलाएं। इस मिश्रण के गाढ़ा होने पर चीनी डालकर दोबारा गाढ़ा होने तक धीरे-धीरे चलाएं। अच्छे से पकने और गाढ़ा होने के बाद थोड़ा ठंडा होने पर किसी कांच या स्टील के बर्तन में भर कर रख दें।
ऐसे खाएं: सुबह-शाम एक-एक चम्मच दूध के साथ लें।