डाइट फिटनेस

अदरक खाएं, डायबिटीज आैर बदहजमी से छुटकारा पाएं

डायबिटीज में सबसे बड़ी परेशानी ये होती है कि कोशिकाएं खाना पचने के बाद शरीर में बनने वाली शुगर को अवशोषित नहीं कर पाती
less than 1 minute read
Mar 15, 2019
ginger
अदरक खाएं, डायबिटीज आैर बदहजमी से छुटकारा पाएं

डायबिटीज में सबसे बड़ी परेशानी ये होती है कि कोशिकाएं खाना पचने के बाद शरीर में बनने वाली शुगर को अवशोषित नहीं कर पाती। इससे शरीर में इंसुलिन की कमी होती है। सिडनी यूनिवर्सिटी के शोध में पाया गया है कि अदरक शरीर में शुगर को अवशोषित करने में मदद करती है।

मोतियाबिंद से बचाव
डायबिटीज के रोगियों के साथ एक बड़ा खतरा आंखों की रोशनी जाने का भी होता है। ऐसे रोगी मोतियाबिंद के शिकार हो सकते हैं व धीरे-धीरे भी उनकी आंखों की रोशनी जा सकती है। लेकिन डायबिटीज व अदरक पर हुए शोध के मुताबिक अदरक के अर्क का सेवन न सिर्फ मोतियाबिंद रोकता है बल्कि इससे पीडि़त मरीजों में इस रोग को बढऩे नहीं देता।

पाचन दुरुस्त करता है
टाइप-2 डायबिटीज में पेंक्रियाज शरीर की जरूरत के मुताबिक इंसुलिन नहीं बना पाता। इंसुलिन बनाने के अलावा पेंक्रियाज का पाचन में भी अहम रोल होता है। अदरक न सिर्फ डायबिटीज को काबू में रखता है बल्कि पाचन संबंधी बीमारियों को भी दूर करता है।

Published on:
15 Mar 2019 04:31 pm