डाइट फिटनेस

बादाम, चने, मुनक्का, मूंग भिगोकर खाने से मिलेंगे गजब के फायदे, बॉडी को मिलेगी डबल एनर्जी

क्या आप जानते हैं कि सुबह कुछ चीजों को भिगोकर खाने से उसका फायदा दोगुना तक बढ़ जाता है। जी हां, इन चीजों को अगर आप भिगोकर खाते हैं तो यह आपके शरीर डबल एनर्जी के साथ कई अन्य फायदे भी पहुंचाती है। भिगोकर खाने से इन चीजों की न्यूट्रिशन वेल्यू बढ़ जाती है। ये आपके इम्यूनिटी को भी बूस्ट करते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार जानते हैं कि इन चीजों के सेवन से हमें क्या फायदा मिलता है।

2 min read
Sep 10, 2023
health_benefits_of_soked_foods.jpg
Benefits of Soaked Foods almonds Gram Raisins Moong

क्या आप जानते हैं कि सुबह कुछ चीजों को भिगोकर खाने से उसका फायदा दोगुना तक बढ़ जाता है। जी हां, इन चीजों को अगर आप भिगोकर खाते हैं तो यह आपके शरीर डबल एनर्जी के साथ कई अन्य फायदे भी पहुंचाती है। भिगोकर खाने से इन चीजों की न्यूट्रिशन वेल्यू बढ़ जाती है। ये आपके इम्यूनिटी को भी बूस्ट करते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार जानते हैं कि इन चीजों के सेवन से हमें क्या फायदा मिलता है।

भीगे बादाम हैं फायदेमंद
भीगे बादाम का सेवन आपको चमत्कारी फायदे देते हैं। शरीर को पोषण देने के लिए भीगे बादाम बेस्ट ऑप्शन है। इससे शरीर में इम्यूनिटी बूस्ट होती है साथ ही नियमित सेवन से हाई ब्लड प्रेशर और खराब कोलेस्ट्रॉल से भी राहत मिलती है। साथ ही बादाम खाने से याद्दाश्त भी बढ़ता है।

भीगे चने हैं चमत्कारी
अगर आप भीगे चने के सेवन करते हैं तो इसके आपके शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसके लिए आपको इसे रात को भिगोना और सुबह इसका सेवन करना है। इससे आपको दोगुना ताकत मिलता है। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है। वेट लॉस में मदद के साथ यह शरीर को ताकत भी देता है।

भीगे मुनक्का से दूर होती है खून की कमी
भीगे मुनक्का खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। मुनक्का में मैग्नीशियम, पौटैशियम, आयरन आदि प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। भीगे मुनक्के स्कीन के काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से स्कीन चमकदार होती है। साथ ही यह खून की कमी को भी दूर करता है। यह गुर्दे की पथरी के रोग में भी कारगर है।

भीगी मूंग वेट लॉस में है सहायक
रातभर भीगे हुए मूंग (Soaked Moong) का सेवन काफी लाभदायक है। इससे पेट संबंधित कई परेशानियां दूर होती है। वेट लॉस में भी अंकुरित मूंग खाना फायदेमंद है।

भीगी किशमिश इम्यूनिटी करता है बूस्ट
भीगी किशमिश का सेवन आपको कई फायदे पहुंचाता है। यह आपके इम्यूनिटी को बूस्ट करती है। इसको खाने से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है। पेट के लिए यह काफी फायदेमंद है। यह हमें संक्रमण आदि से भी बचाते हैं।

Updated on:
10 Sept 2023 02:51 pm
Published on:
10 Sept 2023 02:49 pm