डाइट फिटनेस

Health News: सेहतमंद बने रहने के लिए फास्ट फूड को करना होगा इग्नोर, जानें क्या हो सकते हैं नुकसान

Health Tips: जो लोग उच्च वसायुक्त भोजन ग्रहण करते हैं और रात में कम सोते हैं, ऐसे पुरुषों को दिन में नींद आने की संभावना अधिक रहती है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Aug 2021, 11:14 PM IST
diet and fitmess

Health News: अगर आपको ऑफिस में काम करते वक्त नींद आती है, तो इसके लिए आपकी अधूरी नींद के साथ ही लंच में खाए गए समोसे, पिज्जा और अन्य फास्टफूड भी जिम्मेदार हैं। एक नए शोध के अनुसार, जो लोग उच्च वसायुक्त भोजन ग्रहण करते हैं और रात में कम सोते हैं, ऐसे पुरुषों को दिन में नींद आने की संभावना अधिक रहती है।

ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ एडीलेड से इस अध्ययन के नेतृत्वकर्ता यिंगतिंग काओ ने बताया कि अन्य जनसांख्यिकीय, जीवनशैली कारकों और पुराने रोगों का आकलन करने के बाद हमने पाया है कि जो लोग वसा का अधिक सेवन करते हैं, उन्हें दिन में अधिक नींद का अनुभव होता है।

उच्च वसा युक्त खाद्य पदार्थों की अधिक खपत नींद संबंधी विकार स्लीप एपनिया के साथ मजबूती से जुड़ी हुई है। दिन की नींद सतर्कता और एकाग्रता को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करती है। इसलिए शोधकर्ताओं की चेतावनी है कि लोगों को स्वस्थ आहार और अच्छी नींद पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

यह निष्कर्ष 35 से 40 आयु वर्ग के 1880 पुरुषों पर एक साल तक हुए सर्वेक्षण पर आधारित है। इस अध्ययन में प्रतिभागियों के आहार और नींद की आदतों का आकलन किया गया था। यह शोध 'न्यूट्रियंट्स' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: