
Health News in Hindi: टफ्ट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए अध्ययन में सामने आया है कि पालक में विटामन-'के की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, इसलिए रोजाना पालक खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। साथ ही इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन व विटामिन-सी जोड़ संबंधी परेशानियों की आशंका को कम करता है। जो लोग भोजन में रोजाना इसे नहीं खा पाते, उन्हें हफ्ते में तीन बार सलाद के रूप में, सब्जी बनाकर या दाल में मिलाकर इसे खाना चाहिए।
पत्तागोभी से अल्सर में लाभ पत्तागोभी के रस में विटामिन-यू नामक ऐसा दुर्लभ विटामिन पाया जाता है जो काफी असरदार अल्सर प्रतिरोधी है। पत्तागोभी का रस पीने से पेप्टिक अल्सर यानी पेट के घाव ठीक हो जाते हैं। विटामिन-यू का यू अक्षर लैटिन भाषा के शब्द यूलस से लिया गया है जिसका अर्थ अल्सर होता है। रोजाना सुबह-शाम एक कप ताजा पत्तागोभी का रस पीने से अल्सर में आराम मिलता है।