
Health Tips: मुनक्का हमें न केवल बीमारियों से दूर रखता है बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। मुनक्कों में मौजूद फाइबर पेट को लैक्सेटिव प्रभाव देता है, जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है और शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं। गले में लगातार खराश हो या नजले से गले में तकलीफ हो तो सुबह-शाम 4-5 मुनक्के खाने चाहिए। सर्दी-जुकाम होने पर रात को सोने से पहले दूध में 2-3 मुनक्के उबालकर लें। यदि सर्दी-जुकाम पुराना हो गया हो तो सप्ताहभर यह दूध पीते रहें।
मुनक्के में आयरन अधिक होता है, जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है। एनीमिक महिलाओं को इन्हें खाने से लाभ होता है। जो बच्चे सोते समय बिस्तर गीला करते हो, उन्हें रोजाना दो मुनक्के हफ्तेभर खिलाएं।
कब्ज से छुटकारा-
कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं, तो शाम के वक्त 10 मुनक्का धोकर एक गिलास दूध में उबाले और रात में सोने से पहले बीज निकालकर खा लें। ऊपर से दूध पी लें। ऐसे नियमित करें, फायदे मिलेगा।
गले की समस्या से मिलेगी निजात-
गले की समस्या जैसे खराश, खुश्की या खुजली है, तो रात में मुनक्का भिगो कर सुबह इसका सेवन करें। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इससे छुटकारा देंगे।
बच्चों रहेंगे स्वस्थ-
छोटे बच्चे अकसर जल्दी-जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। उनकी इम्युनिटि को बढ़ाने के लिए मुनक्का कारगर साबित हो सकता है। प्रतिदिन गर्म दूध में 5 से 6 मुनक्कों का सेवन जरूर करवाएं उन्हें।
एनीमिया होगा दूर-
मुनक्के में मौजूद कॉपर, लाल खून की कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है। मुनक्के में मौजूद आयरन और साथ ही बी कॉम्लेक्स विटामिन एनीमिया के इलाज में मददगार साबित होते हैं।
आंखों की बढ़ेगी रोशनी-
मुनक्का से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। इसमें बीटा कैरोटीन होता है। इसके लिए भी मुनक्के को रात में भिगो कर रखें और सुबह खाएं।
हड्डियां होंगी मजबूत-
मजबूत हड्डियों के लिए मुनक्का काफी फायदेमंद है। मुनक्के में भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनता है।