
Health Tips: सेहतमंद बने रहने के लिए शरीर में सभी विटामिन्स और मिनरल्स का होना जरूरी है। शरीर में किसी भी चीज की कमी होने पर बीमारी की आशंका बनी रहती है। विटामिन्स और मिनरल्स की कमी होने पर उसके लक्षण शरीर में दिखाई भी देने लगते हैं। जैसे कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना, स्किन और बालों की समस्याओं के अलावा आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी आना। विटामिन ई की कमी को दूर करने के लिए आज से ही डाइट में इन 5 फूड्स को जरूर शामिल करें ।
बादाम
विटामिन ई का मजबूत स्रोत हैं बादाम। बादाम से प्राकृतिक तरीके से विटामिन ई हासिल होता है। हम बादाम का दूध, बादाम तेल या कच्चे बादाम खाकर विटामिन ई हासिल कर सकते हैं। लेकिन सबसे बेहतर तरीका है कच्चे बादाम खाना। बादाम को खानपान में शामिल किया जाना चाहिए।
सूरजमुखी के बीज
विटामिन ई के मजबूत स्रोत में से एक है सूरजमुखी के बीज। सूरजमुखी के बीज से भरपूर मात्रा में विटामिन ई हासिल होता है। एक चौथाई कप सूरजमुखी के बीजों से दिनभर की जरूरत का लगभग 90.5 फीसदी विटामिन ई हासिल होता है। कद्दू और तिल के कच्चे बीजों से भी विटामिन ई हासिल होता है।
ब्रोकली
ब्रोकली भी हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में बहुत ही कारगर है। यह स्वास्थ्यवद्र्धक होती है जिससे हमें कई तरह के फायदे हासिल होते हैं। इसमें विटामिन ई के अलावा अन्य कई पोषक तत्व होते हैं जिनसे हमें बहुत से फायदे हासिल होते हैं। खानपान में ब्रोकली को प्राथमिकता दें।
पालक
पालक में भी प्रचुर मात्रा में विटामिन ई होता है। इसके साथ ही आयरन भी होता है। ऐसे में अगर आप विटामिन ई की कमी से जूझ रहे हैं तो डाइट में पालक का सूप या फिर पालक की सब्जी जरूर शामिल करें।
जैतून
जैतून से भी विटामिन ई खूब मिलता है। इसे अपने सलाद के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके तेल का इस्तेमाल पकाने के रूप में भी किया जा सकता है। आपको जैतून का स्वाद पसंद है तो यह आपके लिए बेहतर है। जैतून के एक कप से दिनभर की विटामिन ई की जरूरत का बीस फीसदी हमें हासिल होता है।