डाइट फिटनेस

Healthy Food: आयरन और कैल्शियम की पूर्ति करेगी पालक-पनीर की सब्जी

आयरन तत्त्व से भरपूर पालक व कैल्शियम युक्त पनीर मांसपेशियों और हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है। यह पौष्टिक सब्जी का बेहतरीन विकल्प है।
less than 1 minute read
• •
Oct 05, 2019
Healthy Food: आयरन और कैल्शियम की पूर्ति करेगी पालक-पनीर की सब्जी
आयरन तत्त्व से भरपूर पालक व कैल्शियम युक्त पनीर मांसपेशियों और हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है। यह पौष्टिक सब्जी का बेहतरीन विकल्प है।

आयरन तत्त्व से भरपूर पालक व कैल्शियम युक्त पनीर मांसपेशियों और हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है। यह पौष्टिक सब्जी का बेहतरीन विकल्प है।

सामग्री: ताजा पनीर, कसूरी मेथी, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन का पेस्ट, पालक, देसी घी, नमक व मिर्च आदि।

सबसे पहले नमक के पानी में पालक के पत्तों को कटी हुई एक हरी मिर्च और 1-2 टुकड़े अदरक के साथ करीब 2-3 मिनट तक उबालें। पत्तों के थोड़ा मुरझाने के बाद इन्हें जितनी जल्दी हो छानकर इनपर ठंडा पानी डाल दें। वर्ना पालक का स्वाद खराब हो सकता है। फिर इसे मिक्सी में पीस लें। अब पनीर के टुकड़े कर सेक लें। इसके लिए तवे पर दो चम्मच घी डालकर गर्म करें।

इसपर पनीर के टुकड़ों को डालकर हल्का भूरा होने तक सेकें। इसके बाद एक पैन में थोड़ा सा तेल डालें। फिर बारीक कटी थोड़ी प्याज, आधा चम्मच लहसुन का पेस्ट डालने के बाद पिसा पालक डाल दें। थोड़ा उबाल आने के बाद एक चम्मच पिसी कसूरी मेथी और हल्के फ्राई हुए पनीर के टुकड़े डालें। स्वाद के अनुसार नमक, मिर्च व अन्य मसाले डालें। आखिर में नींबू के रस की 7-8 बूंदें डालें ताकि सब्जी का रंग काला न पड़े।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
05 Oct 2019 03:36 pm
Published on:
05 Oct 2019 03:36 pm