डाइट फिटनेस

HEALTHY RECIPE : इतना स्वादिष्ट अनारी पालक खाया है?

पालक मे एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन , मैग्नीशियम, आयरन, पोटैशियम, फाइबर होता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत ज्यादा लाभदायक होते हैं। खून बढ़ाने, साफ करने मे भी सहायक होते हैं।

less than 1 minute read
Feb 18, 2020
HEALTHY RECIPE

सामग्री : एक किलो पालक, 10 ग्राम सूजी, 50 ग्राम भुना बेसन, छोटी इलायची, बारीक कटा पुदीना एक चम्मच, दो कटी हरी मिर्च, कटा धनिया 5 ग्राम, दही 50 ग्राम, नमक, मिर्च स्वादानुसार, तेल, अनार के दाने 20 ग्राम।
विधि : पालक साफ करके बारीक काट लें। इसे एक बर्तन में पानी डालकर उबाल लें। ठंडा होने पर निचोड़ कर पीस लें। इसके बाद कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करके सूजी भूनें। इसमें पालक का पेस्ट मिलाएं। धीमी आंच पर पकाएं, जब इसका पानी सूख जाए तो इसमें बेसन, हरी मिर्च, इलायची पाउडर, मिर्च पाउडर, नमक मिला लें फिर गैस बंद कर के इसको आटे की तरह गूथ लें। इसके बाद एक कटोरी में दही, हरी मिर्च, अनार के दाने, कटा धनिया, पुदीना मिलाएं। इस मिश्रण से छोटे छोटे बॉल्स बनाएं और पालक के मिश्रण की छोटी छोटी लोई बनाकर अनार वाली बॉल्स रखकर बंद कर दें। गर्म तवे पर तेल लगाकर दोनों साइड से सेंक लें। लीजिए अब तैयार है अनारी पालक। इसे चटनी या चाय, सॉस के साथ सर्व करें।

नोट : यह रेसिपी हमें सोनिका वशिष्ठ ने जयपुर से भेजी है।

Published on:
18 Feb 2020 03:26 pm