डाइट फिटनेस

HEALTHY RECIPE : ऐसे बनाएं खजूर शाही खीर

यदि आप इस सर्दी के मौसम में खीर का कोई नया और अलग स्वाद चखना चाहते हैं, तो खजूर की खीर बनाएं और इसका लाजवाब स्वाद चखें...
less than 1 minute read
Dec 25, 2019
HEALTHY RECIPE

यह सूखे मावे से बनती है। सर्दी के समय इसे खाने से मस्तिष्क में रक्त संचार कर स्मृति को बढ़ाती है। सर्दी के मौसम मे खजूर का प्रयोग शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ...तो चलिए आज बनाते हैं खजूर से बनी खीर जो बिना शक्कर के बनाएंगे। डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं।

सामग्री: एक किग्रा. खजूर, एक ली. दूध, 50 ग्राम किशमिश, 50 ग्राम काजू, 50 ग्राम किसा खोपरा, शक्कर आवश्यक्तानुसार लें। इसके अलावा गुलाब जल, केसर और गुलाब कतरी।
विधि : सबसे पहले गैस पर धीमी आंज पर किसी बर्तन में दूध को गर्म कर लें। दूध में उबाल आने पर उसमें खजूर, किशमिश, काजू, किसा खोपरा, केसर, गुलाब कतरी सहित सभी सामग्री अच्छे से मिला लें। इसे धीमी आंच पर ही तब तक पकाते रहें जब तक कि यह गाढी न हो जाए। इसके बाद खजूर शाही खीर को उतार कर ऊपर से गुलाबजल की कुछ बूंदें डाल दें।

(यह रेसिपी हमें शिखा महोबिया ने भेजी है)

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
25 Dec 2019 03:07 pm