डाइट फिटनेस

HEALTHY RECIPE : स्वादिष्ट लौकी मुठिया ऐसे बना सकते हैं

स्वादिष्ट लौकी मुठिया बनाने के लिए सिर्फ 30 मिनट का समय चाहिए। इसके बाद स्वादिस्ट HEALTHY लौकी मुठिया की RECIPE से तैयार है।

less than 1 minute read
Feb 14, 2020
HEALTHY RECIPE

सामग्री : दो कप कसी लौकी व प्याज, 1/2 कप आटा, एक कप सूजी, 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर, एक चम्मच नींबू-रस, 2 चुटकी बेकिंग सोडा, एक चुटकी हींग, 1/2 कप बेसन, आधा चम्मच जीरा, 1-1 चम्मच चीनी, तिल, दो-दो चम्मच नारियल का चूरा, अदरक व हरी मिर्च का पेस्ट व हरा धनिया, 1/2-1/2 चम्मच राई और सौंफ।
ऐसे बनाएं : लौकी-प्याज का पानी निचोड़ लें। आटा गूंध कर रख लें। लौकी, प्याज, आटा, सूजी, बेसन, अदरक हरी मिर्च पेस्ट, हल्दी पाउडर, सौंफ, नींबू रस, शक्कर, धनिया, बेकिंग सोडा, हींग, नमक और एक टी स्पून तेल एक बाउल में मिलाएं। जरूरत हो तो ही पानी मिला आटा नर्म करें। हाथों में तेल लगा कर मिश्रण से रोल बनाएं। रोल्स स्टीमर में रख स्टीम करें। निकाल कर ठंडाकर 1/2 इंच के स्लाइस काटेें। तड़के के लिए 2 टी स्पून तेल गर्म करें। राई, तिल, हींग का तड़का लगाएं। इसमें मुठिया के टुकड़े डाल मध्यम आंच पर एक मिनट भूनें। हरा धनिया व नारियल चूरा छिड़कें।
नोट : यह रेसिपी हमें मंजू गर्ग ने भेजी है।

Published on:
14 Feb 2020 04:37 pm