डाइट फिटनेस

HEALTHY RECIPE : ऐसे बनाएं बिना फ्राई मूंगदाल दही बड़े

प्रोटीन से भरपूर मूंगदाल खाने से शरीर को मजबूती मिलती है। इससे कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है। यह फ्राई नहीं होता, तो नुकसान भी नहीं करता।

less than 1 minute read
Feb 14, 2020
HEALTHY RECIPE
HEALTHY RECIPE : ऐसे बनाएं बिना फ्राई मूंगदाल दही बड़े

सामग्री: 1 कप भीगी मूंग दाल, 1 कप बारीक कटा प्याज, 1 हरी मिर्च, 1 खीरा कद्दूकस, दरदरी मूंगफली, हरी व चटनी, दही, भुना जीरा, अनार के दाने, दो चुटकी मीठा सोडा, हरा धनिया और नमक।
ऐसे बनाएं : सबसे पहले दाल पीस लें। उसके बाद उसमें प्याज, नमक, धनिया, मिर्च, खीरा, मूंगफली, मीठा सोडा डालकर मिला लें। इसका पेस्ट तैयार कर लें। अब नॉनस्टिक सैंडविच स्टैड या फिर अप्पे की कढ़ाही लेकर उसमें ब्रश की मदद से हल्का घी लगा दें। मूंगदाल से बना पेस्ट उसमें चम्मच से मिला लें। हल्का ब्राउन होने पर पलट दें। जब वह ब्राउन हो जाए तो इसको निकाल कर अलग प्लेट में रख दें। इसके बाद उसके ऊपर से दही, मीठी और हरी चटनी, भुना जीरा पाउडर, अनार के दाने डालें और परोसें स्वादिष्ट और सेहतमंद दही बड़े।
नोट : यह रेसिपी हमें मंजू गर्ग ने भेजी है।

जरूरी सूचना : आप भी भेज सकते हैं अपनी हैल्दी रेसिपी
यदि आपके पास हैल्दी रेसिपी है, तो इसे अपने नाम, पते के साथ ई-मेल से healthpatrika@in.patrika.com पर भेजें। रेसिपी के बारे मे΄ स्पष्ट व सेहत के फायदों के बारे में भी लिखें। इसके साथ मे΄ डिश की तस्वीर भी भेजें। चयनित रेसिपी पत्रिका हैल्थ पेज पर भी प्रकाशित होगी।

Published on:
14 Feb 2020 04:48 pm